संचार सेवाओं के विकास में कम्प्यूटर का क्या योगदान है ?

संचार सेवाओं के विकास में कम्प्यूटर का क्या योगदान है ?

उत्तर-संचार सेवाओं के विकास एवं प्रसार में कम्प्यूटर का योगदान अत्यधिक महत्त्वपूर्ण है। कम्प्यूटर एक स्वचालित मशीन है जिसके अनेक उपयोग हैं। आज दूरसंचार, परिवहन, विज्ञान, शिक्षा, चिकित्सा, संरक्षा, शोध एवं अनुसंधान आदि के क्षेत्र में कम्प्यूटर का प्रयोग दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। इससे इन सेवाओं के स्तर में सुधार हुआ है। कम्प्यूटर के दो मुख्य अंग होते हैं_सॉफ्टवेयर तथा हार्डवेयर। कम्प्यूटर सॉफ्टवेयर उद्योग श्रम-प्रधान है तथा इसके उत्पादन में भारत विश्व का एक अग्रणी देश माना जाने लगा है। हमारे देश का बेंगलुरु शहर सूचना-प्रौद्योगिकी तथा सॉफ्टवेयर का प्रतीक बन गया है। इस क्षेत्र में रोजगार की असीम संभावनाएँ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *