साम्प्रदायिकता के किन्हीं चार कारणों को लिखें।

साम्प्रदायिकता के किन्हीं चार कारणों को लिखें।

उत्तर- साम्प्रदायवाद भारतीय समाज की एक बहुत बड़ी समस्या है जिसन समाज को न केवल कमजोर किया है, बल्कि अनेक समस्याओं को भी जन्म दिया है। इसके मुख्य कारण इस प्रकार हैं –

(i) जिन-जिन स्थानों पर विभिन्न समुदायों के आवासीय क्षेत्र एक दूसरे स अलग है, वहाँ सामूहिक तनाव अधिक बढ़ा है।
(ii) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान साम्प्रदायिक राजनीतिक दलों का – गठन हो गया। मुस्लिम लीग और विश्व हिन्दू परिषद इसके उदाहरण हैं। एक-दूसरे के विरुद्ध भड़काने में इनकी भूमिका रहती है।
(iii) जब दो समूहों के बीच पारस्परिक घृणा और द्वेष बढ़ जाता है तब साम्प्रदायिक दंगे होते हैं। दोनों समूहों के मन में भ्रामक विचार से यह समस्या उभरती है।
(iv) धार्मिक विभिन्नता के कारण विभिन्न सम्प्रदायों के रीति-रिवाज एवं सामाजिक मान्यताएँ भी एक-दूसरे से भिन्न होती है। परिणामस्वरूप विभिन्न समुदायों के बीच दूरी बढ़ जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *