1st JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा – 2005

1st JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा – 2005

विषय : सामान्य अध्ययन
Subject: General Studies
सामान्य निर्देश : (i) हाशिये में पूर्णांक दिए गए हैं ।
(ii) परीक्षार्थियों को पांच प्रश्नों के उत्तर देने हैं, जिनमें प्रश्न संख्या 1 अनिवार्य है तथा प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न का चयन करते हुए अन्य चार प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
Instruction : (i) The figures in the margin indicate full marks.
(ii) Candidates are required to answer five questions, including Question No. 1 which is compulsory, and four others, selecting at least one from each Section.
1.निम्नलिखित में से किन्हीं चार पर टिप्पणी लिखिए :
(a) लॉर्ड मैकॉले की शिक्षा नीति,
(b) प्लासी का युद्ध
(c) जलियांवाला बाग का हत्याकांड
(d) मेटसैट कल्पना
(e) अंतर्राष्ट्रीय गतिशील उपग्रह संगठन (IMSO) का उद्देश्य
(f) मेसोपोटामिया की सभ्यता
2. 19वीं शताब्दी के सामाजिक सांस्कृतिक जागरण के कारणों की विवेचना कीजिए |
अथवा
भारतीय व्यापार संगठन (ITUF) और रेड ट्रेड यूनियन कांग्रेस (RTUC ) के उद्देश्य तथा कार्यों का वर्णन कीजिए।
3. निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए :
(a) लॉर्ड डलहौजी के भारतीय शासन की संक्षेप में चर्चा कीजिए |
(b) ब्रिटिश शासन में हुए जनजातीय आन्दोलन पर टिप्पणी लिखिए।
(c) बंगाल विभाजन तथा स्वदेशी आंदोलन पर एक टिप्पणी लिखिए।
4. निम्नलिखित में से किन्हीं दो का उत्तर दीजिए :
(a) भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में क्रांतिकारियों की भूमिका पर चर्चा कीजिए।
(b) भारतीय सरकार के नियम 1935 की विवेचना कीजिए |
(c) प्रथम गोलमेज सम्मेलन की संकल्पों का संक्षिप्त में विवरण दीजिये।
5. भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन में सुभाष चन्द्र बोस के योगदान की चर्चा कीजिए।
अथवा
पुर्तगीज, डच तथा अंग्रेजों द्वारा भारतीय समुद्री मार्ग खोज का वर्णन कीजिए।
6. निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए :
(a) कावेरी जल विवाद पर टिप्पणी लिखिए।
(b) 14 जुलाई, 2003 को प्रस्तुत विश्व बैंक की भारतीय रिपोर्ट के मुख्य पहलू क्या थे?
(c) सन् 1885 में स्थापित भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के क्या उद्देश्य थे? इसके 1885 से 1905 तक के कार्यकलापों का वर्णन कीजिए।
7. निम्नलिखित में से किन्हीं दो के उत्तर दीजिए :
(a) जनवरी 23-28, 2003 को दावोस (स्विट्जरलैंड) में हुई विश्व आर्थिक मंच के छः दिवसीय वार्षिक बैठक के क्या प्रस्ताव थे ?
(b) यू.एन.सी.टी.ए.डी. विश्व लागत रिपोर्ट, 2003 पर टिप्पणी लिखिए।
(c) भारत की स्वाधीनता में डॉ. बी. आर. अंबेडकर का योगदान क्या है ? संविधान की रचना में इनकी भूमिका का विवरण दीजिए |
8. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) तथा अन्तर्राष्ट्रीय श्रमिक संगठन (ILO) के कर्तव्यों की विवेचना कीजिए |
अथवा
अंतर्राष्ट्रीय समुद्रीतल प्राधिकार (ISA) के कार्य तथा उद्देश्यों का वर्णन कीजिए
9. यह प्रश्न साख्यिकी से संबंधित था जिसे वर्तमान से सिलेबस से हटा दिया गया है। अतः इस प्रश्न का उल्लेख नहीं किया जा रहा है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *