2nd JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा – 2007

2nd JPSC सिविल सेवा मुख्य परीक्षा – 2007

विषय : सामान्य अध्ययन
Subject: General Studies
सामान्य निर्देश : (i) हाशिये में पूर्णांक दिए गए
(ii) परीक्षार्थियों को पांच प्रश्नों के उत्तर देने हैं, जिनमें प्रश्न संख्या 1 अनिवार्य है तथा प्रत्येक खण्ड से कम-से-कम एक प्रश्न का चयन करते हुए अन्य चार प्रश्नों के उत्तर देने हैं।
Instruction : (i) The figures in the margin indicate full marks.
(ii) Candidates are required to answer five questions, including Question No. 1 which is compulsory, and four others, selecting at least one from each Section.
1. निम्नलिखित में से किन्हीं चार पर टिप्पणी लिखें (200 शब्दों में) :
(i) भारतीय संविधान की प्रस्तावना
(ii) भारत में न्यायिक सक्रियता
(iii) भारत में संविद सरकार
(iv) ‘भारत के सकल घरेलू उत्पाद की संरचना में हो रहे परिवर्तन इसके श्रमशक्ति की अवसायिक संरचना में हो रहे परिवर्तन के संगत नहीं हैं। ‘
(v) भारत में खाद्य सुरक्षा की समस्याओं की विवेचना कीजिए |
(vi) राष्ट्रीय राजधानी प्रदेश के प्रमुख पक्षों का विवरण दीजिए |
(vii) झारखण्ड के कोयला संसाधनों का वर्णन कीजिए ।
(viii) सुपर कम्प्यूटर के प्रमुख अनुप्रयोग क्या हैं? स्वदेश में विकसित ऐसे एक कम्प्यूटर का नाम बताइए।
> खण्ड – अ / (SECTION – A )
2. (i) भारतीय संविधान की प्रस्तावना में वर्णित आदर्शों की विवेचना कीजिए |
(ii) भारत का संविधान अर्ध-संघात्मक है। व्याख्या कीजिए।
3. (i) भारत की वर्तमान निर्वाचन प्रणाली में क्या खामियां हैं? इस संदर्भ में आप क्या सुझाव देते हैं ?
(ii) भारतीय राष्ट्रपति की व्यवस्थापकीय शक्तियों की विवेचना कीजिये। क्या वह इन शक्तियों का प्रयोग मंत्रिपरिषद से स्वतंत्र होकर कर सकता है ?
4. (i) झारखण्ड में स्थानीय सरकार की मुख्य समस्याएं क्या हैं ? इस दिशा में आप क्या सुझाव देना चाहेंगे ?
(ii) न्यायिक सक्रियता क्या है ? क्या आपको लगता है कि सर्वोच्च न्यायालय की उभरती हुई भूमि को संसदीय सरकार की परिधि में ग्रहण किया जा सकता है ?
> खण्ड – ब / (SECTION – B)
5. (i) भारत में सार्वजनिक क्षेत्र की विनिवेश नीति की समीक्षा कीजिए।
(ii) भारत में कृषि अर्धसहाय्यों (Subsidies) की स्थिति का वर्णन कीजिए। इसे जारी रखने के पक्ष या विपक्ष में तर्क दीजिए।
(iii) झारखण्ड जैसे पिछड़े राज्यों के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारण्टी योजना के महत्व की विवेचना कीजिए |
(iv) कृषि साख पर भारतीय रिजर्व बैंक के हाल के दिशानिर्देशों की विवेचना कीजिए |
6. (i) भारत में सूचना प्रौद्योगिकी उद्योग के विकास का वर्णनकीजिए ।
(ii) झारखण्ड से होने वाले श्रम प्रवास के कारणों एवं सीमाओं की विवेचना कीजिए। इसके समाधान के उपाय बताइए।
(iii) भारतीय संघवाद का विस्तारण कीजिए ।
(iv) रण ऑफ कच्छ विवाद की विवेचना कीजिए
7. (i) क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम की विवेचना कीजिए
(ii) भारत में बहुस्तरीय नियोजन की अवस्थाओं का वर्णन कीजिए |
(iii) भारत में जैविक कृषि के बारे में लिखिये ।
(iv) अहमदाबाद-बड़ौदा औद्योगिक प्रदेश के प्रमुख तथ्यों को बताइये।
> खण्ड – स / ( SECTION – C)
8. (i) भारत के पर्यावरण को दृष्टिगत रखते हुए जिक्र कीजिए कि पौधों के विभिन्न प्रकारों को संरक्षित करने के क्या उपाय हैं?
(ii) वैश्विक तापमान वृद्धि के कारणों की चर्चा कीजिए
9. (i) भारतवर्ष में औद्योगिक प्रतिष्ठानों से किस प्रकार के खतरे हैं ? एक प्रमुख औद्योगिक दुर्घटना का उदाहरण बताइए।
(ii) ई-कॉमर्स किसे कहते हैं, समझाइए।
10. (i) इन्टरनेट के क्या उपयोग हैं ?
(ii) समाज पर कम्प्यूटरीकरण के क्या प्रभाव पड़े हैं ?
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *