बिहार की कृषि की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

बिहार की कृषि की समस्याओं पर विस्तार से चर्चा कीजिए।

उत्तर-बिहार में कृषि संबंधी निम्नलिखित समस्याएँ देखने को मिलती है –

(i) मिट्टी कटाव एवं गुणवत्ता में हास- भारी वर्षा और बाढ़ के कारण मिट्टी का कटाव होता है। खेतों में वर्षा से लगातार रासायनिक पदार्थों के उपयोग से मिट्टी का ह्रास हो रहा है।

(ii) घटिया बीजों का उपयोग- उच्च कोटि के बीज का उपयोग नहीं होने से प्रति एकड़ उपज अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है।

(iii) खेतों का छोटा आकार-  बिहार राज्य में खेतों का आकार छोटा है जिसके कारण वैज्ञानिक पद्धति से खेती संभव नहीं हो पाती है।
(iv) किसानों में रूढ़िवादिता की भावना-  यहाँ के किसान परिश्रम पर कम, भाग्य और रूढ़िवादिता पर अधिक भरोसा करते हैं।

(v) सिंचाई की समस्या-  यहाँ की कषि मानसून पर निर्भर है। बाढ़ और सुखाड़ यहाँ की नियति है। यहाँ खेती की गई भूमि के 46% भूमि पर सिंचाई की व्यवस्था हो पायी है। शेष भमि पर सिंचाई की व्यवस्था नहीं है। उपर्युक्त समस्याओं के अतिरिक्त और भी कई समस्याएँ हैं। जैसे पूँजी का अभाव, पशुओं की दयनीय दशा, जनसंख्या का बोझ, आर्थिक एवं सामाजिक समस्याएँ आदि।

Leave a Comment