Bihar Board Class 9Th Social Science chapter 5 नाजीवाद और हिटलर Solutions | Bseb class 9Th Chapter 5 नाजीवाद और हिटलर Notes

Bihar Board Class 9Th Social Science chapter 5 नाजीवाद और हिटलर Solutions | Bseb class 9Th Chapter 5 नाजीवाद और हिटलर Notes

1. हिटलर का जन्म कहाँ हुआ था ? 
(a) जर्मनी में
(b) ऑस्ट्रिया में 
(c) इटली में
(d) भारत में
2. नाजीवाद किसका समर्थक था ? 
(a) राजतंत्र का
(b) प्रजातंत्र का
(c) सरकार का
(d) इनमें कोई नही
3. नाजीवाद का आरंभ कहाँ हुआ था ? 
(a) इटली में
(b) जर्मनी में 
(c) भारत में
(d) जापान में
4. हिटलर जर्मनी का चांसलर कब बना ?
(a) 1919
(b) 1929
(c) 1933 
(d) 1939
5. हिटलर के किस देश पर आक्रामण के परिणाम स्वरूप द्वितीय विश्युद्ध प्रारंभ हुआ ?
(a) भारत
(b) रूस
(c) पोलैंड 
(d) अमेरिका
6. नाजी पार्टी का प्रतिक चिन्त क्या था ?
(a) ब्लैक शर्ट
(b) रेड शर्ट
(c) स्वस्तिक 
(d) कमल
7. हिटलर ने राष्ट्रसंघ की सदस्यता कब छोड़ी। 
(a) 1923 में
(b) 1933 में 
(c) 2017 में
(d) 1945 में
8. जर्मनी का मुख्य औद्योगिक क्षेत्र कौन सा था ?
(a) रूर
(b) बर्लिन 
(c) पटना
(d) दिल्ली
9. वाइमर गणतंत्र की स्थापना कब हुई थी ?
(a) 14 अगस्त 1919 को
(b) 15 अगस्त 1947 को
(c) 14 अगस्त, 1918 को
(d) 15 अगस्त 1919 को
10. गेस्टापो क्या था ? 
(a) एक गुप्तचर पुलिस दल  
(b) जर्मनी की सेना
(c) एक राजनीतिक दल
(d) मजदूर संघ
प्रश्न- नाजीवाद क्या था ? 
उत्तर— नाजीवाद हिटलर द्वारा जर्मनी में लागू किया गया सिद्धांत था। यह सैनिक वाद, राज्य की सर्वोच्चता का सिद्धांत व यहूदी-विरोधी विचारधारा का प्रतिक था।
प्रश्न- तुष्टिकरण की नीति से आप क्या समझते हैं ?
उत्तर— यह जानते हुए भी की कोई अन्य देश या गुट देश के अहित में काम कर रहा है, उसको बढ़ावा देना या अपनी लाभ के लिए आँख मूँदे रखना तुष्टिकरण की नीति कहलाती है।
प्रश्न- ‘तृतीय राइख’ क्या था ?
उत्तर— जर्मन गणतंत्र की समाप्ति के बाद ‘नाजी’ क्रांति की शुरूआ हिटलर ने ‘तृतीय राइख’ का नाम दिया। इसका गठन इस प्रकार हुआ कि चुनाव में सिर्फ नाजी पार्टी ही जीते ।
प्रश्न- ‘वर्साय की संधि’ क्या थी ? यह हिटलर के उदय में सहायक कैसे बना ?
उत्तर— ‘वर्साय की संधि’ जर्मनी पर जबरदस्ती थोपा गया एक दस्तावेज था जिसमें जर्मनी को युद्ध का कारण मानते हुए इससे जुर्माना वसूल किया जाता था।
हिटलर एक देशभक्त था अतः उससे यह स्वदेश का अपमान सहन न हो सका और उसने वर्साय की संधि की धज्जियाँ उड़ा दी। इससे उसके उग्र रूप का उदय हुआ।
प्रश्न- द्वितीय विश्वयुद्ध के लिए हिटलर कहाँ तक उत्तरदायी थी ?
उत्तर— द्वितीय विश्वयुद्ध के लिए हिटलर को बहुत अंशों में उत्तरदायी ठहराया जा सकता है। प्रथम विश्वयुद्ध के बाद हिटलर जर्मनी का तानाशाह बन गया। वह जर्मनी को प्रथम श्रेणी का राष्ट्र बनाकर उसके साम्प्रज्य को बढ़ाना चाहता था। इसके लिए उसने वर्साय की संधि तोड़ दी तथा पोलैंड से डजिंग बंदरगाह की माँग की और पोलैंड के मना करने पर हिटलर ने उसपे आक्रमण कर दिया, जिससे द्वितीय विश्वयुद्ध का बिगुल बज उठा।
प्रश्न- रोम-बर्लिन टोकियो धुरी क्या है ?
उत्तर— इंग्लैंड तथा फ्रांस के खिलाफ युद्ध में इटली के कई सैनिक मारे गये उधर जापान भी साम्राज्य वादियों की लाइन में खड़ा था। अतः हिटलर ने दोनों देशों के तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया। इटली की राजधानी रोम, जर्मनी की बर्लिन और जापान की टोकियो होने की वजह से इनकी मित्रता को रोम-बर्लिन-टोकियो धुरी कहा गया।
प्रश्न- हिटलर के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाले।
उत्तर— एडोल्फ हिटलर का जन्म 20 अप्रैल 1889 ई० को आस्ट्रिया के ब्रौना शहर में हुआ था लेकिन बाद में वह जर्मनी का नागरिक बना। इन्हें 1933 में जर्मनी का चांसलर (प्रधानमंत्री) भी चुना गया था। हिटलर की सफलता का कारण उसका प्रभावी और आकर्षक व्यक्तित्व था। हिटलर भाषण कला में काफी निपुण थे। उन्होंने देशप्रेम में जर्मनी के लिए अनगिनत कार्य किये जिनमें निम्नलिखित मुख्य थे—
(a) हिटलर ने जर्मनी से ‘वर्साय की संधि’ को खत्म कर दिया।
(b) हिटलर ने विदेशी व्यापार पर सरकार का नियंत्रण स्थापित किया।
(c) हिटलर ने नाजी पार्टी को पूर्ण समर्थन दिया।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *