सार्वजनिक और निजी उद्योग में अन्तर स्पष्ट करें।

सार्वजनिक और निजी उद्योग में अन्तर स्पष्ट करें। उत्तर ⇒ सार्वजनिक उद्योग-ऐसे उद्योग जिसके संचालन की जिम्मेवारी सरकार के हाथ में होती है। जिसमें प्रायः भारी उद्योग एवं आधारभूत उद्योग को सम्मिलित किया जाता है। दुर्गापुर, भिलाई, राउरकेला, बोकारो जैसे इस्पात उद्योग सार्वजनिक उद्योग के उदाहरण हैं। निजी उद्योग ऐसे उद्योग का स्वामित्व किसी व्यक्ति विशेष … Read more

संयुक्त अथवा सहकारी उद्योग क्या है ?

संयुक्त अथवा सहकारी उद्योग क्या है ? उत्तर ⇒ जब उद्योगों को दो या दो से अधिक व्यक्तियों या सहकारी समितियों की सहायता से चलाया जा रहा हो तो उसे संयुक्त अथवा सहकारी उद्योग कहते हैं। गुजरात का अमूल दूध उद्योग इसी का एक उदाहरण है।

वस्त्र उद्योग का अर्थव्यवस्था में क्या योगदान है ?

वस्त्र उद्योग का अर्थव्यवस्था में क्या योगदान है ? उत्तर ⇒ भारत में वस्त्र उद्योग का औद्योगिक उत्पादन में 14 प्रतिशत, विदेशी मुद्रा में 17 प्रतिशत एवं सकल घरेलू उत्पादन में 4 प्रतिशत है। यह 3.5 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान करता है। वस्त्र उद्योग कृषि के बाद रोजगार उपलब्ध कराने वाला दूसरा बड़ा क्षेत्र है।

सार्वजनिक उद्योग किसे कहते हैं ?

सार्वजनिक उद्योग किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒वे समस्त उद्योग जिनका संचालन सरकार स्वयं करती है, सार्वजनिक उद्योग कहलाते हैं। जैसे—दुर्गापुर, भिलाई एवं राउरकेला का कारखाना।

कृषि आधारित उद्योग किसे कहते हैं ?

कृषि आधारित उद्योग किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒वे सभी उद्योग जिनके लिए कच्चे माल कृषि क्षेत्र से प्राप्त होता है, कृषि आधारित उद्योग कहलाता है जैसे—चीनी उद्योग।

नई औद्योगिक नीति के मुख्य बिंदुओं का वर्णन करें।

नई औद्योगिक नीति के मुख्य बिंदुओं का वर्णन करें। उत्तर ⇒ नई औद्योगिक नीति के मुख्य बिंदु इस प्रकार से हैं – (i) यह विश्वव्यापीकरण प्रक्रिया पर जोर देता है। (ii) इससे निजीकरण को बढ़ावा मिला है। (iii) इससे निवेश को बढ़ावा मिला एवं अधिक स्वतंत्रता के कारण विदेशी कंपनियाँ भारत आई हैं।

उद्योगों के स्थानीयकरण के तीन कारकों को लिखिए।

उद्योगों के स्थानीयकरण के तीन कारकों को लिखिए। उत्तर ⇒ उद्योगों के स्थानीयकरण के तीन कारक निम्न हैं- (i) कच्चा माल की आपूर्ति (ii) शक्ति के साधनों की सुलब्धता (iii) यातायात की सुविधा (iv) पूँजी।

वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा का सामना करने के लिए भारत को क्या कदम उठाना होगा ?

वैश्विक प्रतिस्पर्द्धा का सामना करने के लिए भारत को क्या कदम उठाना होगा ? उत्तर ⇒वैश्विक प्रतिस्पर्धा का सामना करने के लिए भारत को अपनी कृषि सम्बंधित क्षमताओं को सुनियोजित ढंग से उपयोग करना होगा। जैव प्रौद्योगिकी के उपयोग के अलावा राष्ट्रीय बाजार का एकीकरण इस दिशा में एक महत्त्वपर्ण कदम सकता है। इसके लिए … Read more

कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में अधिकांशतः होती है क्यों ? कारण बताएँ।

कपास की खेती दक्कन प्रदेश की काली मिट्टी में अधिकांशतः होती है क्यों ? कारण बताएँ। उत्तर ⇒ कपास की खेती के लिए लावानिर्मित काली मिट्टी बहुत उपयक्त होती है। क्योंकि इसमें नमी बनाये रखने की क्षमता होती है। पुनः तेज व चमकीली धुप कपास के पौधों को बढ़ने में मदद पहुंचाती है। ये भौगोलिक परिस्थितियाँ … Read more