गन्ने की उपज उत्तरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक है क्यों ? कारण बताएँ।

गन्ने की उपज उत्तरी भारत की अपेक्षा दक्षिण भारत में अधिक है क्यों ? कारण बताएँ। उत्तर ⇒ गन्ना एक ऊष्ण एवं उपोष्ण कटिबंधीय फसल है। जिसके लिए 21°C से 27°C तापमान और 75 cm से 100 cm वार्षिक वर्षा की जरूरत पड़ती है। दक्षिण भारत में उत्तर भारत के तुलना में ये सारी अनुकूल परिस्थितियाँ … Read more

भारत कपास का आयातक एवं निर्यातक दोनों है क्यों ? कारण बताएँ।

भारत कपास का आयातक एवं निर्यातक दोनों है क्यों ? कारण बताएँ। उत्तर ⇒ भारत विश्व का एक प्रमुख कपास उत्पादक देश है। कपास का अधिक उत्पादन होने के कारण भारत कपास का निर्यात करता है। साथ ही भारत में वस्त्रोद्योग अधिक संख्या में स्थापित हैं जिसके लिए अच्छे किस्म की कपास की जरूरत होती है … Read more

खाद्य सुरक्षा किसे कहा जाता है ?

खाद्य सुरक्षा किसे कहा जाता है ? उत्तर ⇒ मानव की मूलभूत आवश्यकता है, रोटी, कपड़ा और मकान। प्रत्येक नागरिक के लिए भोजन के साथ-साथ पोषण प्रदान करना, खाद्य सुरक्षा कहलाता है। इसे सरकार जन वितरण प्रणाली के माध्यम से करती है।

धान, गेहूँ, गन्ना, चाय, कपास, जूट फसलों के उत्पादन करने वाले दो प्रमुख राज्यों के नाम लिखें।

धान, गेहूँ, गन्ना, चाय, कपास, जूट फसलों के उत्पादन करने वाले दो प्रमुख राज्यों के नाम लिखें। उत्तर ⇒ धान – पश्चिम बंगाल, बिहार गेहूँ – पंजाब, उत्तरप्रदेश गन्ना – उत्तरप्रदेश, पंजाब चाय – असम, पश्चिम बंगाल कपास – महाराष्ट्र, गुजरात जूट – पश्चिम बंगाल, बिहार।

जायद फसल किसे कहते हैं ?

जायद फसल किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒खरीफ तथा रबी फसलों के बीच ग्रीष्म ऋतु में उपजाये जाने वाली फसलों को जायद फसल कहा जाता है। इसे गर्मा फसल भी कहा जाता है। उदाहरण—खीरा, ककड़ी।

भारत में उपजने वाली दो खाद्य, नकदी एवं रेशेवाली फसलों के नाम लिखें।

भारत में उपजने वाली दो खाद्य, नकदी एवं रेशेवाली फसलों के नाम लिखें। उत्तर ⇒खाद्य फसल – धान, गेहूँ नकदी फसल – चाय, कहवा रेशेदार फसल – कपास, जूट।

श्वेत क्रांति किसे कहते हैं ?

श्वेत क्रांति किसे कहते हैं ? उत्तर ⇒श्वेत क्रांति अथवा ऑपरेशन फ्लड का संबंध दुग्ध उत्पादन से है। इसको दुग्ध के अधिक मात्रा में उत्पादन के लिए चलाया गया था ।

ऑपरेशन फ्लड क्या है ?

ऑपरेशन फ्लड क्या है ? उत्तर ⇒दुग्ध उत्पादन में वृद्धि के लिए श्वेत क्रांति के माध्यम से चलाया गया एक अभियान था। इसके प्रणेता थे डॉ० वर्गीज कुरियन।

बफर स्टॉक क्या है ?

बफर स्टॉक क्या है ? उत्तर ⇒सरकार विभिन्न कार्यक्रम जो गरीबों की सहायता के लिए चलाती है तथा आपदा के समय उपयोग के लिए जो अनाज संग्रह करके रखती है उसे बफर स्टॉक कहते हैं। यह कार्य भारत में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया द्वारा होता है।