आपदा प्रबंधन के उद्देश्यों की विवेचना करें।

आपदा प्रबंधन के उद्देश्यों की विवेचना करें। उत्तर – आपदा कोई भी हो उसका प्रबंधन अनिवार्य है। आपदा से न केवल विकास कार्य अवरुद्ध होते हैं बल्कि विकास कार्यों में कई व्यवधान उपस्थित होते हैं। कोई भी प्रबंधन कार्य तब तक सफल नहीं हो सकता है जब तक उसमें आमलोगों की सहभागिता नहीं. होती है।आमलोगों … Read more

आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है ?

आपदा प्रबंधन की आवश्यकता क्यों है ? उत्तर – आपदा प्रबंधन की आवश्यकता आपदा के पूर्व एवं पश्चात होने वाली क्षति को कम करने या बचने से है। प्राकृतिक आपदा या मानव निर्मित आपदा इत्यादि के घटित होने से अधिक मात्रा में जैविक एवं अजैविक संसाधनों का नुकसान होता है। इसी संदर्भ में लोगों को … Read more

आपदा से आप क्या समझते हैं ?

आपदा से आप क्या समझते हैं ? उत्तर – कुछ दुर्घटनाएँ ऐसी होती है जो बिना बुलाए अकस्मात आ धमकती है और अल्प समय में ही जन धन की अपार क्षति पहुँचा देती है। ये हमें संकट की स्थिति में ला देती है। संकट की स्थिति उत्पन्न करनेवाली ऐसी कोई भयावह घटना ‘आपदा’ कहलाती है। … Read more

सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ? इसकी असफलता के किन्ही दो कारणों की विवेचना कीजिए ?

सार्वजनिक वितरण प्रणाली क्या है ? इसकी असफलता के किन्ही दो कारणों की विवेचना कीजिए ? उत्तर :- वह प्रणाली जिसमें उपभोक्ता वस्तुओं को सार्वजनिक रूप से इस प्रकार वितरित किया जाता है कि वे सभी उपभोक्ताओं को निर्धारित मूल्यों पर उचित मात्रा में प्राप्त हो सकें, सार्वजनिक वितरण प्रणाली कहलाता है। इसके असफलता के दा … Read more

ऐसे दो संस्थाओं के नाम लिखें जो उपभोग के अधिकार को । संरक्षित करती है ?

ऐसे दो संस्थाओं के नाम लिखें जो उपभोग के अधिकार को । संरक्षित करती है ? उत्तर :- (i) मानवाधिकार आयोग, (ii) सूचना आयोग।

प्रायः बैंकों एवं स्थानों पर उपभोक्ताओं के विषय में क्या लिखा रहता है ?

प्रायः बैंकों एवं स्थानों पर उपभोक्ताओं के विषय में क्या लिखा रहता है ? उत्तर :- बैंकों एवं स्थानों पर उपभोक्ता के विषय में यह अंकित होता है कि- “ग्राहक हमारी दुकान में आनेवाला सबसे महत्त्वपूर्ण व्यक्ति हैं। वह हम पर निर्भर नहीं, हम उनपर निर्भर हैं।”

सेवा के अधिकार (राइट टू सर्विस) बिहार में कब लागू किया गया ?

सेवा के अधिकार (राइट टू सर्विस) बिहार में कब लागू किया गया ? उत्तर :- सेवा का अधिकार अथवा राइट टू सर्विस 15 अगस्त, 2011 को बिहार में लागू किया गया। यह तय समय सीमा के भीतर सरकारी कार्यों को निपटाने एवं जन कल्याण में सहायक है।

जमाखोरी या कालाबाजारी कैसे नुकसानदायी है ?

जमाखोरी या कालाबाजारी कैसे नुकसानदायी है ? उत्तर :- इन सबके कारण बाजार में कृत्रिम रूप से वस्तुओं का अभाव पैदा कर दिया जाता है। इसके परिणामस्वरूप मूल्य तेजी से बढ़ जाता है।

ट्राई की स्थापना क्यों की गई ?

ट्राई की स्थापना क्यों की गई ? उत्तर :- ट्राई अथवा टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथरिटी ऑफ इंडिया की स्थापना इसलिए की गई थी कि दूरसंचार से संबंधित संस्थाओं पर नियंत्रण रखा जाए तथा इससे संबंधित समस्याओं का तीव्र निपटारा हो।

बाट एवं माप मानक अधिनियम कब आया ?

बाट एवं माप मानक अधिनियम कब आया ? उत्तर :- बाट तथा माप मानक अधिनियम 1976 एवं 1985 में आया । इसके माध्यम से सरकार सुनिश्चित करती है कि व्यापार तथा वाणिज्य, औद्योगिक उत्पादन तथा मानव स्वास्थ्य के संरक्षण हेतु प्रयोग में लाए जाने वाले बाट तथा मानक सही और विश्वसनीय हैं।