मुद्रा बाजार को किस प्रकार विभाजित किया गया है ?
मुद्रा बाजार को किस प्रकार विभाजित किया गया है ? उत्तर :- मुद्रा बाजार को दो भागों में बाँटा गया है (i) आधुनिक अथवा संगठित क्षेत्र, (ii) देशी अथवा असंगठित क्षेत्र।
मुद्रा बाजार को किस प्रकार विभाजित किया गया है ? उत्तर :- मुद्रा बाजार को दो भागों में बाँटा गया है (i) आधुनिक अथवा संगठित क्षेत्र, (ii) देशी अथवा असंगठित क्षेत्र।
देशी बैंकर किसे कहते हैं ? उत्तर :- देशी बैंकर के अंतर्गत वैसे वित्त प्रदाता लोगों को शामिल किया जाता है जो बैंकों के अतिरिक्त, पारंपरिक तरीकों से ऋण देते हैं, जैसे महाजन, सेठ, साहुकार इत्यादि। ये सबसे ज्यादा प्रचलित ग्रामीण इलाकों में हैं।
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों को कब और क्यों प्रारंभ किया गया था ? उत्तर :- इसकी शुरुआत सन् 1975 में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के नाम से की गयी थी। इन बैंकों को मुख्य रूप से सीमांत कृषकों, कारीगरों इत्यादि को ऋण प्रदान करना था।
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की आवश्यकता पर प्रकाश डालें ? उत्तर :- क्षेत्रीय बैंक मुख्य रूप से सीमान्त एवं छोटे किसानों, कारीगरों तथा अन्य कमजोर वर्ग की जरूरतों को पूरा करने के उद्देश्य से कार्य करते हैं। इनकी स्थापना सन् 1975 में की गई थी। देश में अभी कुल 196 क्षेत्रीय बैंक कार्यरत हैं।
व्यावसायिक बैंक एजेंसी के रूप में कौन-कौन से कार्य करते हैं ? उत्तर-व्यावसायिक बैंक एजेंसी के रूप में निम्न कार्य करते हैं (i) ब्याज तथा लाभांश का संकलन एवं वितरण। : (ii) ब्याज, ऋण के किस्त, बीमों के किस्त का भुगतान। (iii) प्रतिभूतियों का क्रय-विक्रय। (iv) चेक, बिल व ड्राफ्ट का संकलन इत्यादि।
व्यावसायिक बैंक कितने प्रकार से जमा राशि स्वीकार करते हैं ? उत्तर–व्यावसायिक बैंक चार प्रकार से जमा राशि स्वीकार करते हैं (i) स्थायी जमा, (ii) चालू जमा, (iii) संचयी जमा तथा (iv) आवर्ती जमा ।
केंद्रीय बैंक के क्या कार्य हैं ? उत्तर :- यह देश के शीर्ष बैंकिंग संस्था के रूप में बैंकिंग वित्तीय और आर्थिक क्रियाओं का दिशा-निर्देश एवं संचालन में सहयोग करती है।
असंगठित क्षेत्र के वित्तीय संस्थाओं की सबसे बड़ी समस्या क्या है ? उत्तर—असंगठित क्षेत्र के वित्तीय संस्थाओं की सबसे बड़ी समस्या है कि इन पर रिजर्व बैंक का नियंत्रण नहीं है। जिसके कारण ये मनमानी कर पाते हैं।
स्वयं सहायता समूह क्या है ? उत्तर :- ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में छोटी बचत करने वाले 15-20 व्यक्तियों का वह समूह जो अपने सदस्यों को उनके निजी एवं व्यावसायिक जरूरतों के लिए ब्याज पर ऋण देता है, स्वयं सहायता समूह (SHG) कहलाता है। यह समूह बैंक से ऋण लेकर अपने सदस्यों को मदद करता है। … Read more
सहकारिता का तीन मुख्य सिद्धांतं कौन से हैं ? उत्तर :- सहकारिता “सब प्रत्येक के लिए और प्रत्येक सबके लिए है” के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसके मुख्य सिद्धांत हैं (i) अपनी इच्छा से सदस्यता, (ii) लोकतांत्रिक प्रक्रिया द्वारा प्रबंधन एवं संचालन, (iii) आर्थिक के साथ-साथ सामाजिक कार्य भी करना।