गृहयुद्ध क्या है ?
गृहयुद्ध क्या है ? उत्तर- जब देश के भीतर ही देश के लोगों के बीच संघर्ष एवं हिंसा शुरू हो जाती है तो इसे गृहयुद्ध का नाम दिया जाता है, जैसे श्रीलंका में तमिल एवं सिंहली समुदायों के बीच हुआ था।
गृहयुद्ध क्या है ? उत्तर- जब देश के भीतर ही देश के लोगों के बीच संघर्ष एवं हिंसा शुरू हो जाती है तो इसे गृहयुद्ध का नाम दिया जाता है, जैसे श्रीलंका में तमिल एवं सिंहली समुदायों के बीच हुआ था।
आय के आधार पर गरीबी रेखा कैसे तय होती है ? उत्तर- ग्रामीण क्षेत्रों में 327 रुपये प्रतिव्यक्ति प्रतिमाह से कम और शहरी क्षेत्रों में 455 रु० प्रति व्यक्ति प्रतिमाह से कम आय हो तो उसे गरीबी रेखा से नीचे माना गया है।
सत्ता का क्षैतिज वितरण किसे कहते हैं ? उत्तर- शासन के विभिन्न अंगों, जैसे विधायिका, कार्यपालिका एवं न्यायपालिका के बीच सत्ता के बँटवारे को सत्ता का क्षैतिज वितरण कहते हैं।
सामाजिक विभेदों की राजनीति किस पर निर्भर करती है ? उत्तर- स्वयं की पहचान, विभिन्न वर्गों के माँगों को राजनीतिक दलों द्वारा प्रस्तुत करने के तरीके एवं सरकार की इन मांगों के प्रति सोच।
नस्लवाद क्या है ? उत्तर- जब किसी देश में नागरिकों के बीच नस्लों के आधार पर भेदभाव हो तब उसे नस्लवाद कहते हैं, जैसे—द० अफ्रीका में श्वेत एवं अश्वेतों के बीच भेदभाव।
सामाजिक विभेदों का सबसे बुरा परिणाम क्या होता है ? उत्तर- इसका सबसे बुरा परिणाम है देश के विखंडन का प्रारंभ हो जाना । यूगोस्लाविया इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
परिवारवाद क्या है ? उत्तर- अधिकांश राजनीतिक दल एवं उसके नेता अपने ही परिवार एवं सगे संबंधियों को राजनीति में लाने के लिए चुनाव के अवसर पर उम्मीदवार बनाते हैं। यही राजनीति में परिवारवाद है। हाल के दशकों में यह परंपरा बनी कि जिस जनप्रतिनिधि के निधन या इस्तीफे के कारण कोई सीट खाली हुई उसके … Read more
जातिवाद की समस्या क्या है ? उत्तर- जातिवाद भारत की एक मुख्य सामाजिक समस्या माना जाता रहा है। जाति-व्यवस्था से ही समाज में ऊँच-नीच की भावना पैदा हुई। कर्म के आधार पर विकसित जाति-व्यवस्था जन्म के आधार को गले लगा ली जिसका समाज पर बुरा प्रभाव पड़ा। आज जातिवाद केवल सामाजिक समस्या ही नहीं राजनीतिक … Read more
सत्ता का विभाजन क्यों आवश्यक है ? उत्तर- सत्ता का विभाजन इसलिए आवश्यक है क्योंकि इससे लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को हिस्सेदारी मिलती है। सभी समूह संतुष्टि महसूस करते हैं, विद्रोह की संभावना कम हो जाती है।
रंग भेद क्या है ? उत्तर- मनुष्यों में गोरे और काले रंग के आधार पर विभेद करना। काले रंगवालों को गोरे रंगवाले लोगों की अपेक्षा कई अधिकारों से वंचित रखना।