द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

द्रौपदी मुर्मू का जीवन परिचय | Draupadi Murmu Biography in Hindi

आज इस पोस्ट में आप भारत के आगामी राष्ट्रपति चुनाव की मुख्य उम्मीदवार श्रीमती द्रौपदी मुर्मू (वर्तमान में: झारखण्ड की राज्यपाल) के जीवन परिचय (Draupadi Murmu Biography in Hindi) से जुड़ी जानकारी प्राप्त करेंगे, तो चलिए जानतें हैं की कौन हैं द्रौपदी मुर्मू ?

जन्म और परिचय

द्रौपदी मुर्मू जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयुरभंज जिले के बैदोपोसी गाँव में आदिवासी समुदाय में हुआ था. उनके पिता का नाम बिरंची नारायण टुडू है. द्रौपदी मुर्मू की शादी श्याम चरण मुर्मू के साथ हुई है, जिनका स्वर्गवास हो चूका है. उनके दो बेटे भी थे, जो कि अब इस दुनिया में नहीं है. उन्होंने अपना जीवन राष्ट्र के लिए समर्पित किया है और वह अपनी बेटी इतिश्री मुर्मू के सहारे अपना जीवन जीती है. उन्होंने अपनी स्कूल की शिक्षा निजी स्कूल से प्राप्त की एवं राम देवी महिला कॉलेज भुवनेश्वर,ओडिशा से कला स्नातक में ग्रेजुशन की डिग्री प्राप्त की है.

द्रोपदी मुरमुर की प्रारंभिक शिक्षा

Draupadi Murmu Biography in Hindi:- इनका जन्म पिछड़े इलाके के अलावा एक आदिवासी परिवार में होने के बावजूद भी इन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा इलाके के एक विद्यालय में ही पूरी की है | वही इनका ग्रेजुएशन की पढ़ाई भुवनेश्वर शहर से पूरी हुई है | भुनेश्वर शहर में मौजूद रामा देवी महिला कॉलेज में दाखिला देने के बाद इनकी स्नातक की बढ़ाई पूर्ण हुई |

वही स्नातक शिक्षा पूर्ण होने के उपरांत इन्हें उड़ीसा सरकार में ही बिजली डिपार्टमेंट में जूनियर असिस्टेंट के तौर पर नौकरी प्राप्त हुआ | बिजली डिपार्टमेंट में इन्होंने 1979 से लेकर साल 1983 तक जूनियर असिस्टेंट के तौर पर कार्यरत रही | वही रायरंगपुर में स्थित अरबिंदो इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर बतौर टीचर काम किया है |

 

पूरा नाम द्रौपदी मुर्मू
जन्म 20 जून 1958
जन्म स्थान मयूरभंज, उड़ीसा, भारत
उम्र (2022 में) 64 साल
पेशा राजनीतिज्ञ
पिता का नाम स्वर्गीय बिरंची नारायण टुडू
माता का नाम ज्ञात नहीं
पति का नाम श्याम चरण मुर्मु
बेटी का नाम इतिश्री मुर्मु
शिक्षा कला स्नातक
कॉलेज राम देवी महिला कॉलेज, भुवनेश्वर,ओडिशा
राजनेतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)
कद 5’ 4” फीट
आँखों का रंग काला
बालो का रंग काला

 

द्रौपदी मुर्मू की शुरुआत और राजनितिक करियर

द्रौपदी मुर्मू ने रायरंगपुर में श्री इंटीग्रल एजुकेशन सेंटर में एक सहायक शिक्षक के रूप में अपनी शुरूआत की थी, इसके बाद उन्होंने सिंचाई और बिजली विभाग में ओडिशा सरकार के साथ काम किया. वह आदिवासी समाज की एक पढ़ीलिखी महिला है, जिसके कारण उनके उपर अपने समाज के प्रति कई जिम्मेदारी थी. द्रौपदी मुर्मू ने अपना जीवन समाज की सेवा, गरीबों, दलितों तथा हाशिए पर खड़े लोगों को सशक्त बनाने के लिए समर्पित किया है.

द्रौपदी मुर्मू ने राजनीति में कदम 1997 में रखा, उन्होंने पार्षद के रूप में स्थानीय चुनाव जीते और उसी वर्ष भाजपा के एसटी मोर्चा की राज्य उपाध्यक्ष बनीं. उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर दो बार रायरंगपुर सीट हासिल की, और 2000 में ओडिशा सरकार में राज्य मंत्री बन कर अपनी सेवा दी. ओडिशा में भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान, वह 6 मार्च 2000 से 6 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार मंत्री रही थी. उनको साल 2013 में मयूरभंज जिले के लिए पार्टी का जिला अध्यक्ष पद के लिए पदोन्नत किया गया था. उन्होंने अबतक के जीवन में कई श्रेष्ठ काम किये है, जिसके चलते उनको साल 2022 में भारत का एक सम्मानित पद राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार के लिए चुना गया है.

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को मिला पुरस्कार | Draupadi Murmu Biography in Hindi

Draupadi Murmu Biography in Hindi:- द्रोपदी मुर्मू को साल 2007 में नीलकंठ पुरस्कार सर्वश्रेष्ठ विधायक के रूप में प्राप्त हुआ है यह पुरस्कार उड़ीसा विधानसभा के द्वारा दिया गया था |

राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू का घोषित होना

Draupadi Murmu Biography in Hindi, जब से भारतीय जनता पार्टी ने अपने अगले राष्ट्रपति चुनाव का उम्मीदवार द्रोपदी मुर्मू को घोषित किया है तभी से इंटरनेट की दुनिया में इनके बारे में जानकारी हासिल करने के लिए लोग चार-पांच दिनों से अब तक सर्च कर रहे हैं ऊपर बताए गए इनके जीवन परिचय के बारे में आप भी जानकारी हासिल कर सकते हैं और आने वाले अगले दूसरी महिला राष्ट्रपति की जानकारी हासिल कर सकते हैं |

राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार होते ही मिलने लगी बधाईयाँ

  • गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट में लिखते हुए कहा कि “द्रौपदी मुर्मू जी ने जनजातीय समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने व जनप्रतिनिधि के रूप में लम्बे समय तक जनसेवा करते हुए सार्वजनिक जीवन में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई है. इस पद की प्रत्याशी बनने पर उनको शुभकामनाएं देता हूँ और मुझे विश्वास है कि वह निश्चित रूप से राष्ट्रपति बनेगी ”.
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुना जाने पर दी शुभकामना.
  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मुर्मू को बधाई देते हुए कहते है कि “द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए चुनना आदिवासी समुदाय के गर्व की बात है”.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *