उत्तर प्रदेश PCS – 2013 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 2nd

उत्तर प्रदेश PCS – 2013 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 2nd

उत्तर प्रदेश P.C.S. (Uttar Pradesh Public Service Commission) की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) – 2013 का हल (Solved) सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – 2nd Paper) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित।

परीक्षा (Exam) – UPPCS Pre – 2013
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – IInd Paper)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
बुकलेट श्रृंखला (Booklet Series) – C

सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies – Ist Paper) के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तर प्रदेश PCS प्रारंभिक परीक्षा (UPPCS Pre Exam) – 2013
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – II

प्रश्न संख्या 1 एवं 2 के लिये निर्देश : निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये और प्रश्न 1 एवं 2 के उत्तर कथनों के आधार पर दीजिये :
I. किसी अतिथि गृह में छः कमरे A, B, C, D, E और F हैं। इनमें से A तथा C में से प्रत्येक में दो व्यक्ति रह सकते हैं, शेष कमरों में प्रत्येक में केवल एक व्यक्ति रह सकता है।
II. आठ अतिथियों P, Q, R, S, T, U,W और X को इन कमरों में ठहराया जाना है। Q, T तथा X महिलाएँ हैं और शेष पुरुष। एक ही कमरे में दो विपरीत लिंगी नहीं ठहराए जा सकते। कोई पुरुष C या F कमरों में ठहरना नहीं चाहता है।
III. P अकेले रहना चाहता है किन्तु B या D कमरे में नहीं। S को एक साझेदार चाहिये किन्तु U या W नहीं। X अपने कमरे में किसी अन्य को ठहराना नहीं चाहती है।

1. निम्नलिखित में से कौन E कमरे में ठहरेगा ?
A. U
B. W
C. P
D. Q

 

2. ‘X’ किस कमरे में ठहरेगी ?
A. C
B. E
C. B
D. F

 

3. निम्नलिखित युग्मों में से किसमें वही संबंध है जो JL और WZ के बीच में हैं ?
A. AC और RU
B. AB और PW
C. PR और LM
D. TU और WX

 

4. निम्न में से कौन समीचीन क्रम है ?
A. सुनना, सोचना, विश्वास करना, कार्य करना
B. विश्वास करना, सुनना, सोचना, कार्य करना
C. सोचना, विश्वास करना, सुनना, कार्य करना
D. विश्वास करना, कार्य करना, सोचना, सुनना

 

5. डॉक्टर : नर्स में वहीँ सम्बन्ध है जो है पुलिस इन्स्पेक्टर : ? में है।
A. चोर
B. सिपाही
C. पिस्तौल
D. जेल

 

6. निम्नांकित आकृतियों में से कौन शेष से भिन्न है ?

 

7. निम्नलिखित तीन कथनों जाँच कीजिये :
1. श्याम हरि का पिता नहीं है।
2. हरि सुरेश का बेटा है।
3. सुरेश के तीन बेटे हैं।
उपर्युक्त कथनों से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है।
A. श्याम सुरेश का बेटा है।
B. हरि श्याम का भाई है।
C. सुरेश हरि का पिता है।
D. श्याम के बच्चे नहीं हैं।

 

8. निम्नांकित में से तर्कणा का अन्तिम सोपान कौन है ?
A. प्राक्कल्पना
B. निगमन
C. सत्यापन
D. तैयारी

 

9. प्रश्नवाचक चिह्न (?) के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन आएगा ?
CD, HI, MN, ?
A. QS
B. OP
C. PQ
D. RS

 

10. यदि पहली अक्तूबर को सोमवार पड़ता हो तो उस महीने की बीस तारीख के तीन दिन बाद कौन सा वार पड़ेगा ?
A. सोमवार
B. मंगलवार
C. बुधवार
D. रविवार

 

11. निम्नलिखित अनुक्रम की पूर्णता हेतु चारों में से सही विकल्प का चयन कीजिये
-A – A – – BAB – B -BABA
A. BBABAA
B. BBBAAA
C. ABABBA
D. BBAABB

 

12. बच्चों की एक पंक्ति में बलि वाएँ से सातवाँ है तथा मोती दाएँ से चौथा है। तब बलि और मोती अपने स्थान परस्पर बदलते हैं तो बलि बाएँ से पंद्रहवाँ होगा। मोती का स्थान दाएँ से होगा
A. आठवाँ
B. चौथा
C. ग्यारहवाँ
D. बारहवाँ

 

13. निम्नलिखित युग्मों में से किसमें वही संबंध है जो है ऑस्ट्रेलिया : महाद्वीप में ?
A. इंजन : रेलगाड़ी
B. नदी : तट
C. विक्रान्त : जहाज़
D. यूरी गागारिन : अन्तरिक्ष

 

14. XYZ कम्पनी के प्रबंध निर्देशक श्री वसु ने पाँच व्यक्तियों असित, वरुण, चन्द्रा, डैनी और इशिता से नई परियोजना में उनकी अभिरुचि के संबंध में पूछा। उन्हें उत्तर मिला:
असित : हममें से किसी की रुचि नहीं है।
वरुण : हममें से एक की रुचि है।
चन्द्रा : हममें से दो की रुचि है।
डैनी : हममें से तीन की रुचि है।
इशिता : हममें से चार की रुचि है।
अपने अनुभव के आधार पर श्री वसु जानते है कि जिनकी रुचि है केवल वही सत्य बोलते हैं और अन्य झूठ बोलते हैं। नई परियोजना में कितनों की रुचि हैं ?
A. 4 की
B. 3 की
C. 2 की
D. 1 की

 

15. आपने अपनी कॉलोनी की टूटी-फूटी सड़कों की मरम्मत के लिये राज्य सिविल कार्य विभाग से अनुरोध किया है। इन सड़कों की अभी तक मरम्मत नहीं की गई है आपके द्वारा दायर किये गए आर. टी. आई. आवेदन पत्र के उत्तर में अधिकारी के रिकॉर्डो में दिखाया गया है कि मरम्मत की गई है और इसके लिये ठेकेदार को भुगतान भी कर दिया गया है आपने अधिशासी अभियंता से मिलने का प्रयास किया किन्तु वह किसी-न-किसी बहाने आपसे मिलने से कतराता रहा। इस बीच ठेकेदार ने आपसे सम्पर्क किया और आपको धमकी दी कि यदि आपने आगे कोई कार्यवाई की तो उसके भयंकर परिणाम होंगे। उसने आश्वासन दिया कि यदि आप खामोश रहे तो आपके घर के आसपास और उससे जुड़ी सड़क की मरम्मत कर दी जाएगी।
आप निम्नलिखित में से क्या कार्यवाई करेंगे
A. धमकी की परवाह न करते हुए अधिशासी अभियंता और ठेकेदार के विरुद्ध लिखित शिकायत करेंगे।
B. चुप रहेंगे और ठेकेदार के इस प्रस्ताव को मान लेंगे कि आपके घर के आस-पास की सड़क की मरम्मत कर दी जाए।
C. आप पहल कर अपनी कॉलोनी के लोगों को इकठ्ठा करके सिविल अधिकारियों तथा ठेकेदार के विरुद्ध एक संयुक्त ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे।
D. अपना आवास एक बेहतर कालोनी में स्थानांतरित करने की सोचेंगे जहाँ अधिक उत्तरदायी एवं बेहतर नागरिक एजेन्सी की सेवाएँ उपलब्ध हों।

 

16. हमारे बहुत से निर्णय परिस्थिति के अप्रासंगिक पक्षों (उदाहरणार्थ वह सुनिश्चित ढंग जिसमें कोई मुद्दा प्रस्तुत किया जाता है) से प्रभावित होते हैं। यह गोचर कहलाता है
A. गढ़न के रूप में
B. प्रत्याशित पश्चाताप के रूप में
C. वैयक्तिक पुष्टिकरण के रूप में
D. हानि विरूचि के रूप में

 

17. पाँच व्यक्ति A,B,C,D, और E या तो रक्षक हैं या चोर। रक्षक सदैव सत्य बोलते हैं जबकि चोर सदैव झूठ बोलते हैं। A दावा करता है कि B रक्षक है। B दावा करता है कि C चोर है। C दावा करता है कि D चोर है। E दावा करता है कि A रक्षक हैं। D दावा करता है कि B और E अलग प्रकृति के हैं। चोरों की संख्या है
A. 1
B. 2
C. 3
D. 4

 

18. जब एक निष्कर्ष प्रायः अव्यक्त या व्यक्त रूप में एक सम्भाव्यता कथन के रूप में अभिव्यक्त किया जाता है तो यह संदर्भित करता है
A. तर्कणा संवाद को
B. निगमनात्मक तर्कणा को
C. आगमनात्मक तर्कणा को
D. उपर्युक्त में से किसी को नहीं

 

19. जब कोई व्यक्ति किसी निर्णय के वांछित लक्ष्य के बारे में काफी कम जानता हो और जब निर्णय के विकल्प अस्पष्ट हों तो ऐसी परिस्थिति कहलाती है
A. निश्चित
B. अनिश्चित
C. जोखिमभरी
D. सन्दिग्ध

 

20. निम्नलिखित में से कौन समूह निर्णय लेने की विशेषता नहीं है ?
A. सदस्य विचारों की वर्धित विविधता प्रस्तुत करते हैं।
B. सदस्य समाधान की वर्धित स्वीकृति की ओर ले जाते हैं।
C. सदस्य कार्यकुशल होते हैं।
D. सदस्य प्रभावकारी होते हैं।

21. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन : मनोरंजन के लिये फिल्मों अनिवार्य हैं।
निष्कर्ष :
1. फिल्में मनोरंजन के एक मात्र साधन हैं।
2. लोग फिल्मों में आनंद लेते हैं।
3. लोग नाटक नापसन्द करते हैं।
इन निष्कर्षों में से
A. केवल 1 कथन में निहित है।
B. 1 एवं 2 कथन में निहित हैं।
C. केवल 2 कथन में निहित है।
D. 1, 2 एवं 3 कथन में निहित हैं।

 

22. चार सड़कें हैं। मैं दक्षिण दिशा से आया हूँ और मन्दिर जाना चाहता हूँ। दाहिनी ओर की सड़क मुझे कॉफी हाउस से दूर ले जाती है जबकि सीधी सड़क एक कॉलेज की ओर ले जाती है। मन्दिर किस दिशा में है ?
A. उत्तर
B. पूर्व
C. दक्षिण
D. पश्चिम

 

23. एक रेलवे स्टेशन के पूछताछ कार्यालय से किसी यात्री का बताया गया कि 15 मिनट पहले ही दिल्ली के लिये एक ट्रेन जा चुकी थी परन्तु प्रत्येक 45 मिनट बाद दिल्ली के लिये ट्रेन छूटती है। अगली ट्रेन 8 : 45 रात्रि छूटेगी। उस यात्री को उक्त सूचना कितने बजे दी गई थी।
A. 7 : 45 रात्रि
B. 8 : 00 रात्रि
C. 8 : 15 रात्रि
D. 8 : 05 रात्रि

 

24. यदि हो [C][P][I] [D][M][K] तो निम्नलिखित में से कौन [B][J][P] होगा ?
A. [G][C][S]
B. [C][G][R]
C. [C][R][G]
D. [C][S][F]

 

25. “?” के स्थान पर निम्नलिखित में से कौन सा शब्द होना चाहिये ?
XVWU : TRSQ = LJKI : ?
A. HFGE
B. EFGH
C. FGHE
D. GHEF

 

26. 18. 9. 1977 का दिन रविवार था। इस तिथि को एक जोड़े का विवाह हुआ था। अगले 15 वर्षों में रविवार को कितनी वैवाहिक वर्षगाँठें पड़ेंगी ?
A. 1
B. 2
C. 5
D. 9

 

27. सात बच्चे A, B, C, D, E, F और G एक पंक्ति में खड़े हैं। G, D के दाएँ और B के बाएँ है। A, C के दाएँ है। A और D के बीच में एक बच्चा है। E और B के बीच में दो बच्चें हैं। D और F के भी बीचे में दो बच्चे हैं। ठीक बीच में कौन है ?
A. A
B. C
C. D
D. G

 

28. सारणी

A Z B
Y C X
? W E

में लुप्त अक्षर खोजिये :
A. B
B. D
C. K
D. V

 

29. निर्णय लेने में निर्णायक कथनों को जाना जाता है
A. स्वतः शोध के रूप में
B. अन्तः प्रज्ञा के रूप में
C. सीमाबद्ध तार्किकता के रूप में
D. अभिनति के रूप में

 

30. पाँच मित्रों में A, B की तुलना में भारी है। C, D की तुलना में हलका है, B, D की तुलना में हलका है लेकिन E से भारी है। इन सबमें सर्वाधिक भारी कौन है ?
A. B
B. C
C. D
D. A

 

31. निम्नलिखित आकृति में त्रिभुजों की संख्या ज्ञात कीजिये :

A. 22
B. 23
C. 19
D. 20

 

32. निम्न सारणी में लुप्त अक्षर ज्ञात कीजिये।

A. R
B. N
C. M
D. L

 

33. निम्नलिखित कथनों की जाँच कीजिये :
1. या तो राम और श्याम समान आयु के हैं या राम श्याम से बड़ा है।
2. या तो अली और जॉन समान आयु के हैं या जॉन अली से बड़ा है।
3. श्याम, अली से बड़ा है ?
उपर्युक्त कथनों में से निम्नलिखित में से कौन सा निष्कर्ष निकाला जा सकता है ?
A. श्याम से राम बड़ा है।
B. अली से जॉन बड़ा है।
C. श्याम और जॉन समान आयु के हैं।
D. अली से राम बड़ा है।

 

34. यदि KAMAL को 21413 से लिखा जाए तो MAHAL को लिखा जा सकता है
A. 48113 से
B. 41813 से
C. 41831 से
D. 38141 से

 

35. एक घन के छः पृष्ठ अलग-अलग रंगों के हैं लाल पृष्ठ, काले के विपरीत है। हरा पृष्ठ लाल और काले के बीच में है। नीला पृष्ठ सफेद के आसन्न है तथा भूरा पृष्ठ नीले के आसन्न है। हरे पृष्ठ के आसन्न चार रंग हैं
A. लाल, काला, भूरा और सफेद
B. लाल, काला, भूरा और नीला
C. लाल, काला, नीला और सफेद
D. लाल, भूरा, नीला और सफेद

 

36. यदि किसी घड़ी में समय सवा बारह बजे का है और घंटे वाली सुई पूर्व की ओर इंगित करती हो तो मिनट वाली सुई के विपरीत कौन दिशा होगी ?
A. दक्षिण-पश्चिम
B. दक्षिण
C. पश्चिम
D. उत्तर

 

37. विषम युग्म को चुनिये :
A. Atul – Rome
B. Sharad – Moscow
C. Chandan – Montreal
D. Triloki – Glasgow

 

38. निम्नलिखित में से परिमेय संख्या है
A. 1.010010001 …….
B. 2.371371 ……..
C. (√2 – 1)/(√2 + 1)
D. л

 

39. यदि 378 सिक्कों में एक रूपए, 50 पैसे तथा 25 पैसे के सिक्के हों जिनके मूल्यों का अनुपात 13 : 11 : 7 हो तो 50 पैसे के सिक्कों की संख्या होगी
A. 136
B. 133
C. 132
D. 128

 

40. सबसे छोटी धनात्मक पूर्णांक संख्या, जिसे 4, 5, 6 और 8 से भाग देने पर शेषफल 3 बचे परंतु 9 से भाग देने पर कोई शेष न बचे, क्या है ?
A. 729
B. 363
C. 123
D. 243

41. यदि बहुपद x3 – 3x2 + x + 1 = 0 के शून्यक a – b, a, a + b हों तो b बराबर है
A. – √2
B. 1
C. – 1
D. √2 – 1

 

42. यदि (a – b)x + (a + b)y = a2 – 2ab – b2 और (a + b) (x + y) = a2 + b2 तो y बराबर है
A. a + b
B. -(a + b)
C. -2ab/a + b
D. 2ab/a + b

 

43. एक भिन्न का हर, अंश के दो गुने से एक अधिक है। यदि भिन्न तथा उसके व्युत्क्रम का योग  हो तो भिन्न है
A. 7/3
B. 3/7
C. 4/9
D. 5/11

 

44. WEDNESDAY के लिखने का निम्नलिखित में से कौन सा सही ढंग होगा जबकि शब्द के प्रथम, बीच के तथा अन्तिम अक्षर और शब्द के सभी स्वर अंग्रेज़ी के छोटे अक्षरों से तथा शेष बड़े अक्षरों से लिखे जाएँ ?
A. WeDNESDay
B. weDNeSDay
C. WeDNesDAY
D. weDneSDay

 

45.144 बाइसिकिल बेचने पर जॉन को 6 बाइसिकिल के विक्रय मूल्य की हानि हुई। उसकी प्रतिशत हानि है
A. 4%
B. 6%
C. 8%
D. 10%

 

46.

उपर्युक्त आरेख में, AB और DC समांतर हैं, ∆AOD का क्षेत्रफल = 4 सेमी2 तथा ∆BCD का क्षेत्रफल = 7 सेमी2 तो ∆CDO का क्षेत्रफल है
A. √33 सेमी2
B. 5 सेमी2
C. 4 सेमी2
D. 3 सेमी2

 

47. निम्नलिखित बारंबारता वितरण में माध्यिका ज्ञात कीजिये :

A. 16
B. 15
C. 14
D. 13

 

48. निम्न बारंबारता वितरण से पौधों की माध्य ऊँचाई ज्ञात कीजिये :

A. 67.00 सेमी
B. 66.50 सेमी
C. 68.00 सेमी
D. 67.45 सेमी

 

49. निम्नलिखित आँकड़ों का बहुलक है :
A. 47.5
B. 52.0
C. 54.0
D. 50.5

 

50. यदि 5 सेमी. त्रिज्या वाले किसी वृत्त में AB और AC दो समान जीवाएँ प्रत्येक 6 सेमी. की हों तो जीवा BC की लम्बाई है
A. 24/5 सेमी
B. 12/5 सेमी
C. 7/5 सेमी
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

51. एक समबाहु त्रिभुज के अन्दर लिये गए किसी बिन्दु से इसकी भुजाओं पर डाले गए लम्बो की लंबाईयाँ क्रमशः √3सेमी, 2√3 सेमी तथा 5√3 सेमी हैं। त्रिभुज का परिमाप है
A. 64 सेमी.
B. 48 सेमी.
C. 32 सेमी.
D. 24 सेमी.

 

Direction for the following Q. No. 52 to 54 :
Read the passage and answer the questions that follow. Your answers to these questions should be based on the passage only.

My informant about the Tibetan civilization is a certain Japanese monk of the name of Kawaguchi, who spent three years in Tibet at the beginning of the twentieth century. His account of the experience has been translated into English and published with the title ‘three years in Tibet’ by the theosophical society. It is one of the great travel books of the world, and so far as I am aware, the most interesting book on Tibet which no European traveler could possibly have had. He attended the University of lhasa, he enjoyed the acquaintance of Dalai Lama himself, he was intimate with one of the four ministers of finance, he was the friend of lama and layman of all shorts and conditions of Tibetans from the highest class to lowest-the despicabel caste smiths and butchers, he knew his Tibet intimately, for those three years, indeed, he was for all practical purposes a Tibetan. This is something which no European explorer can claim, and it is this which gives Kawaguchi’s book its unique interest.

52. who was Kawaguchi?
A. A Chinese monk
B. A Chinese traveller
C. A Japanese monk
D. A Japanese traveller

 

53. three year in tibet’ is
A. A travel book
B. An adventure book
C. A short story
D. A novel

 

54. the despised castes in tibet were
A. Smiths and butchers
B. Sweepers and butchers
C. Shoemakers and sweepers
D. Shoemakers and butchers

 

55. the word ‘assessment’ means
A. Enquiry
B. Report
C. Evaluation
D. summary

 

56. the word ‘lovely’ is
A. A gerund
B. A verb
C. An adjective
D. An Adverb

 

57. which of the following words is correctly spelt?
A. Harrass
B. Harass
C. Harras
D. haras

 

58. fill in the blanks in the given sentence with the correct phrase from those given below:
She is seriously ill, please…….a doctor.
A. Call out
B. Call up
C. Call of
D. Call in

 

59. point out the correct sentence.
A. I know to operate that computer.
B. I know how to operate that computer.
C. I know to do operate that computer.
D. I know how to do operate that computer.

 

60. choose the exact meaning of the idiomatic phrase underlined below:
The boy turned a deaf ear to the advice of his well wishers.
A. Listened carefully
B. Was deadly opposed
C. Posed indifference
D. Refused to listen

61. Out of the given alternatives choose the one which can be the substitute for the given sentence:
A person, who is suffering from the nervous break down, is
A. eccentric
B. neurotic
C. lunatic
D. mongrel

 

62. change the voice of the following sentence:
The teacher advised the students to work hard.
A. the students were advised by the teacher to work hard.
B. the students were advised by the teacher that they should work hard.
C. the students were being advised to work hard by the teacher.
D. the students have been advised to work hard by the teacher.

 

63. which of the following is the correct direct form of the sentence given below?
She told that her brother was getting married.
A. she said,”her brother is getting married”
B. she told, “my brother is getting married”
C. she said,”my brother is getting married”
D. she said,”my brother was married”

 

64. the active voice of the sentence “was not he rebuked by his officer?” is
A. his officer rebuked him.
B. did his officer rebuked him.
C. did not his officer rebuke him?
D. was not his officer rebuked him?

 

65. ‘महान व्यक्तियों में भौतिक वस्तुओं के प्रति__________पाई जाती है’ – वाक्य के रिक्त स्थान की पूर्ति के लिये उपयुक्त शब्द छाँटिये।
A. निर्लिप्तता
B. लिप्तता
C. निष्कपटता
D. निपटता

 

66. ‘खर’ शब्द का निम्नलिखित में से एक का अर्थ नहीं है :
A. गधा
B. बाण
C. तिनका
D. एक राक्षस

 

67. कवि का स्त्रीलिंग शब्द है
A. कवित्री
B. कवियत्री
C. कवयित्री
D. कवियित्री

 

68. ‘आँखों में गड़ना’ मुहावरे का अर्थ है
A. गौर से देखना
B. मन में खटकना
C. सहन न कर पाना
D. वस्तु को पाने की उत्कट लालसा रखना

 

69. ‘उन्मूलन’ का विलोम है
A. अवमूल्यन
B. विश्लेषण
C. रोपण
D. संश्लेषण

 

70. निम्नलिखित में से कौन सा शब्द सदा बहुवचन में प्रयोग होता है ?
A. शिशु
B. भक्ति
C. पुस्तक
D. प्राण

 

71. निम्नलिखित किस एक में कर्मधारय समास नहीं है ?
A. लड़का भूख से अधमरा हो गया था।
B. तुम्हें अपना भला बुरा स्वयं सोचना चाहिये।
C. विवाह संबंध में ऊँच नीच देखना पड़ता है।
D. उठो, दीया बत्ती का समय हो गया।

 

72. ‘वाग्जाल’ का संधि विच्छेद होगा
A. वाक् + जाल
B. वाक + जाल
C. वाग् + जाल
D. वाग + जाल

 

73. निम्नलिखित शब्दों में कौन ‘सरिता’ का पर्याय नहीं है ?
A. तटिनी
B. त्रिपथगा
C. निम्ना
D. तरंगिणी

 

74. रचना की दृष्टि से क्रिया के भेद हैं
A. तीन
B. दो
C. चार
D. पाँच

 

75. य, र, ल, व व्यंजनों को कहते हैं
A. स्पर्श व्यंजन
B. अन्तःस्थ व्यंजन
C. ऊष्म व्यंजन
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

76. शुद्ध वर्तनी वाले शब्द का चयन कीजिये :
A. अन्त्याक्षरी
B. पूज्यनीय
C. तदोपरान्त
D. कवियित्री

 

प्रश्न संख्या 77 से 80 के लिये निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िये तथा प्रश्न संख्या 77 से 80 के उत्तर गद्यांश में वर्णित तथ्यों के आधार पर दीजिये।

भाषा का प्रयोग दो रूपों में किया जा सकता है- एक तो सामान्य जिससे लोक में व्यवहार होता है तथा दूसरा साहित्य रचना के लिये, जिसमें प्रायः आलंकारिक भाषा का प्रयोग किया जाता है। साहित्यिक रचना के लिये प्रयुक्त भाषा लोक भाषा का कार्य करते हुए भी उससे भिन्न होती है। क्योंकि इसमें कवि की कल्पना भी काम करती है तथा उसे परिमार्जित रूप में प्रस्तुत करती है। विद्वानों का अनुमान है कि जब से संसार में साहित्य का सृजन आरम्भ हुआ है तभी से आलंकारिक भाषा प्रयोग में लाई जा रही है। संसार का प्राचीनतम ग्रंथ ऋग्वेद तथा आदि महाकाव्य रामायण इस बात के प्रत्यक्ष प्रमाण हैं। इन दोनों रचनाओं में अलंकृत भाषा के उत्कृष्ट उदहारण प्राप्त होते है संसार के समस्त कवियों तथा साहित्यकारों ने इसी प्रवृत्ति का अनुकरण किया है। वस्तुतः अलंकृत भाषा के अभाव में काव्य,काव्य नहीं कहलाता। इसी बात का समर्थन करते हुए कहा भी गया है कि अलंकार विहीन कविता विधवा के समान होती है। आचार्य भामह का भी कथन है कि जिस प्रकार किसी रमणी की सुन्दरता अलंकारों के बिना पूर्ण नहीं होती, उसी प्रकार साहित्य भी आभूषणों के बिना शोभा नहीं पाता। आचार्य दण्डी ने अलंकारों को काव्य का शोभा विधायक धर्म माना है। आचार्य मम्मट और विश्वनाथ ने भी काव्य में अलंकार की महत्ता स्वीकारते हुए क्रमशः उन्हें सौन्दर्य के उपकारक तथा शब्दार्थ के शोभातिशायी धर्म कहा है।

77. संसार के अधिकांश कवियों ने जिस भाषा विषयक प्रवृत्ति का अनुकरण किया है, वह प्रवृत्ति है
A. लाक्षणिक एवं व्यंजना प्रधान भाषा का प्रयोग
B. अलंकृत भाषा का प्रयोग
C. लोक व्यवहार की भाषा का प्रयोग
D. कोमलकान्त पदावली का प्रयोग

 

78. शब्दार्थ के शोभातिशायी धर्म अलंकार के समर्थक आचार्य हैं
A. विश्वनाथ
B. भामह
C. दण्डी
D. बाणभट्ट

 

79. साहित्यिक भाषा और लोकभाषा में एक प्रमुख अंतर है कि प्रथम
A. परिमार्जित होती है और दूसरी अपरिमार्जित
B. अलौकिक होती है और दूसरी लौकिक
C. धर्मग्रन्थों में प्रयुक्त होती है और दूसरी लोककथाओं में
D. आदर्शों पर आधारित होती है और दूसरी कल्पना पर

 

80. लोक व्यवहार की भाषा होती है
A. अलंकार पूर्ण साहित्यिक भाषा
B. संस्कृतनिष्ठ लोक भाषा
C. व्याकरण सम्मत लोक भाषा
D. बोलचाल की सामान्य लोक भाषा

प्रश्न संख्या 81 से 84 के लिये निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िये तथा प्रश्न संख्या 81 से 84 के उत्तर गद्यांश में वर्णित तथ्यों के आधार पर दीजिये।

आज तीसरी दुनिया के विकासशील देशों में देश के आधुनिकीकरण और विकास में रूचि रखने वाले व्यक्तियों के लिये भूमंडलीकरण एक मोहक शब्द है। अमेरिका तथा उसकी बिरादरी के एकाधिकारवादी बड़े पूंजीवादी देशों ने गरीबी से संघर्ष कर रहे विकासशील देशों के त्वरित विकास के लिये इसे एक कारगर और प्रभावी उपाय के रूप में प्रचारित किया है। विकास के प्रश्न को केवल अर्थशास्त्र की दृष्टि से देखने वाले इन बड़े राष्ट्रों को मानना है कि सकल राष्ट्रीय उत्पाद और राष्ट्रीय आय की वृद्धि में इसकी भूमिका चमत्कारिक है। इस अर्थ में भूमंडलीकरण आज विश्व में विकास का नया और आकर्षक नारा बन गया। आर्थिक विकास के संदर्भ में भूमंडलीकरण का अर्थ है किसी देश की अर्थव्यवस्था को अन्य देशों की अर्थव्यवस्था से सम्बद्ध कर उसे विश्वव्यापी बनाना। इसके लिये सभी वस्तुओं के आयात की खुली छूट, सीमा शुल्क में कमी, विदेशी पूँजी के मुक्त प्रवाह की अनुमति, सेवा क्षेत्र विशेषकर बैंकिंग, बीमा तथा जहाज़रानी क्षेत्रों में विदेशी पूंजी-निवेश आदि उदार अर्थनीतियों को अपनाना आवश्यक है। आर्थिक उदारीकरण भूमंडलीकरण की आधरभूत शर्त है जिसके बिना देश की अर्थव्यवस्था को विश्वव्यापी आयाम नहीं दिया जा सकता। उदारीकरण का अर्थ है देश के उद्योग व्यापार, लघुउद्योग और निर्यात की अपेक्षा कर देश में विदेशी उद्योग व व्यापार स्थापित करने एवं आयात को बढ़ावा देने की उदारता बरतना। इस प्रकार भूमंडलीकरण निर्यात की तुलना में आयात तथा स्वदेशी उद्योग धन्धों की अपेक्षा विदेशी उद्योग धन्धों की प्रोत्साहन देने की आधारभूत नीति को अपनाकर चलता है, जो किसी भी राष्ट्र के हित में नहीं है। विश्व के बड़े पूंजीवादी राष्ट्रों ने भूमंडलीकरण को विकासशील देशों के लिये एक अद्भूत वरदान माना है। गोया वह उन देशों के विकास के लिये अलादीन का चिराग हो।

81. भूमंडलीकरण में
A. विश्व के सभी देशों के समान विकास की भावना निहित है।
B. राष्ट्रों की सांस्कृतिक अस्मिता का संरक्षण होता है।
C. बड़े राष्ट्रों की एकाधिकारवादी मनोवृत्ति पर कुठाराघात होता है।
D. बड़े देशों द्वारा छोटे देशों का शोषण करने की भावना निहित है।

 

82. ‘अलादीन का चिराग’ का अर्थ है
A. एक मात्र सहारा
B. सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प
C. अभीप्सित वस्तु
D. उपर्युक्त में से कोई नहीं

 

83. इस गद्यांश का सर्वाधिक उपयुक्त शीर्षक निम्नलिखित में से क्या होना चाहिये ?
A. आर्थिक उदारीकरण
B. वैश्वीकरण
C. भूमंडलीकरण
D. बाज़ारीकरण

 

84. भूमंडलीकरण से
A. निर्यात को प्रोत्साहन मिलता है।
B. विदेशी उद्योग धंधों को प्रोत्साहन मिलता है।
C. स्वदेशी उद्योग धंधों को प्रोत्साहन मिलता है।
D. विकासशील देशों का त्वरित विकास होता है।

 

प्रश्न संख्या 85 से 88 के लिये निर्देश : निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िये तथा प्रश्न संख्या 85 से 88 के उत्तर गद्यांश में वर्णित तथ्यों के आधार पर दीजिये।

शीलयुक्त व्यवहार मनुष्य की प्रकृति और व्यक्तित्व को उद्घाटित करता है। उत्तम प्रशंसनीय और पवित्र आचरण ही शील है। शीलयुक्त व्यवहार प्रत्येक शक्ति के लिये हितकर है। इससे मनुष्य की ख्याति बढ़ती है। शीलवान व्यक्ति सबका हृदय जीत लेता है। शील युक्त व्यवहार से कटुता दूर भागती है। इससे शंका और सन्देह की स्थितियाँ कभी उत्पन्न नहीं होती। इससे ऐसा सुखद वातावरण सृजित होता है जिसमें सभी प्रसन्नता का अनुभव करते हैं। शीलवान व्यक्ति अपने सम्पर्क में आने वाले सभी लोगों को सुप्रभावित करता है। शील इतना प्रभुत्वपूर्ण होता है कि किसी कार्य के बिगड़ने की नौबत ही नहीं आती।
अधिकारी अधीनस्य, शिक्षक-शिक्षार्थी, छोटों-बड़ों आदि सभी के लिये शीलयुक्त व्यवहार समान रूप से आवश्यक है। शिक्षार्थी में शील का अभाव है तो वह अपने शिक्षक से वाच्छित शिक्षा प्राप्त नहीं कर सकता। शीलवान अधिकारी या कर्मचारी में आत्मविश्वास की वृद्धि स्वतः ही होने लगती है और साथ ही साथ उसके व्यक्तित्व में शालीनता आ जाती है इस अमूल्य गुण की उपस्थिति में अधिकारी वर्ग और अधीनस्थ कर्मचारियों के बीच, शिक्षकगण और विद्यार्थियों के बीच तथा शासक और शासित के बीच मधुर एवं प्रगाढ़ सम्बन्ध स्थापित होते हैं। इस गुण के माध्यम से छोटे-से-छोटा व्यक्ति बड़ों की सहानुभूति अर्जित कर लेता है।
शील कोई दुर्लभ और दैवी गुण नहीं है। इस गुण को अर्जित किया जा सकता है। पारिवारिक संस्कार इस गुण को विकसित और विस्तारित करने में बड़ी भूमिका अदा करते हैं। मूल भूमिका तो व्यक्ति स्वयं,अदा करता है। चिंतन, मनन, सत्संगति, स्वाध्याय और सतत अभ्यास से इस गुण की सुरक्षा और इसका विकास होता है। सुसंस्कृत मनुष्य के चरित्र का यह शील अभिन्न अंग है। यह गुण मनुष्य को सच्चे अर्थों में मानव बनाता है। इस अमूल्य गुण को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाना प्रत्येक मनुष्य का परम कर्तव्य है। इससे मनुष्य की गरिमा बढ़ती है और उससे व्यक्तित्व में चार चाँद लग जाते हैं।

85. शील गुण के कारण अधिकारियों और कर्मचारियों में
A. मधुर एवं प्रगाढ़ सम्बन्ध स्थापित होता है।
B. कटुता एवं वैमनस्य स्थापित होता है।
C. परस्पर सन्देह बढ़ता है।
D. स्नेह घटने लगता है।

 

86. शील गुण किस प्रकार अर्जित किया जा सकता है ?
A. मित्रों के साथ समय बिताने से
B. प्रतिदिन नियमित व्यायाम से
C. स्वयं के चिन्तन, मनन, सत्संगति एवं सतत अभ्यास से
D. ख्याली पुलाव पकाने से

 

87. शीलयुक्त व्यवहार प्रत्येक व्यक्ति के लिये हितकर है क्योंकि इससे
A. बहुत अधिक सम्पत्ति मिलती है।
B. कटुता दूर होती है।
C. दीर्घ आयु प्राप्त होती है।
D. पुण्य प्राप्त होता है।

 

88. शीलवान व्यक्ति अपने सम्पर्क में आने वाले लोगों को कैसे प्रभावित करता है ?
A. साधन सुलभ कराने के द्वारा प्रभावित करता है।
B. लोगों की निःस्वार्थ सेवा द्वारा प्रभावित करता है।
C. सबको गर्मजोशी से स्वागत द्वारा प्रभावित करता है।
D. सुखद वातावरण के सृजन द्वारा प्रभावित करता है।

 

89. निम्नलिखित सम्प्रेषण के पक्षों में से बेमेल पद ज्ञात कीजिये :
A. पहुँच
B. विषयों की प्राथमिकता
C. बाधाएँ
D. व्यवहार का अर्थ

 

90. निम्नलिखित में से कौन एक अन्तवैयक्तिक सम्बन्धों के निर्माण में समस्या उत्पन्न कर सकता है ?
A. शर्मीलापन
B. सांवेगिक परिपक्वता
C. द्रढ़तापरकता
D. तदनुभूति

 

91. किसी संगठन में सम्प्रेषण,जो प्रकार्यों एवं स्तरों से परे जाता है, वह है
A. ऊर्ध्वगामी सम्प्रेषण
B. अनुप्रस्थ सम्प्रेषण
C. विकर्ण सम्प्रेषण
D. अधोगामी सम्प्रेषण

 

92. अंतवैयक्तिक सम्प्रेषण के निम्नलिखित प्रतिमानों में से किसमें समानता-संबंध सम्पोषित होता है परन्तु प्रत्येक व्यक्ति के पास भिन्न क्षेत्रों पर प्राधिकार भी होता है ?
A. संतुलित-विभाजन प्रतिमान
B. समानता प्रतिमान
C. असंतुलित-विभाजन प्रतिमान
D. एकाधिकार प्रतिमान

 

93. निम्नलिखित सम्प्रेषण संजालों में से किसमें समूह का प्रत्येक सदस्य केवल अपने से निकटतम सदस्य से ही सम्प्रेषण कर सकता है ?
A. चक्र संजाल
B. ‘वाई’ संजाल
C. शृंखला संजाल
D. वृत्त संजाल

 

94. जब व्यक्ति यह अनुभव करते है कि उनके व्यवहार को प्रतिबंधित किया जा रहा है,तो वे एक प्रकार से प्रतिक्रिया करते हैं जिसे कहा जा सकता है
A. मनोवैज्ञानिक सुरक्षा
B. मनोवैज्ञानिक सतर्कता
C. मनोवैज्ञानिक प्रतिघात
D. मनोवैज्ञानिक दृढ़ता

 

95. संप्रेषण के प्रक्रम में प्रथम चरण है
A. कूट संकेतन
B. संदेश
C. विसंकेतन
D. ग्रहण

 

96. निम्नलिखित में से कौन सा कौशल किसी के साथ निकट मित्रता को बनाए रखने में सहायक होता है ?
A. चीजें उधार लेना
B. स्वैच्छिक रूप से आवश्यकता पड़ने पर सहायता करना
C. शक्ति अभिप्रेरणा
D. पार्टी में प्रसन्न रहना

 

97. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन (A) : लोग और उनकी समस्याएँ विलक्षण होती हैं।
कथन (R) : सक्रिय श्रवण उस व्यक्ति को, जिसे सुना जा रहा है, कुछ सम्प्रेषित करता है।
नीचे दिये गए कूट से सही उत्तर चुनिये :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं, किंतु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
B. (A) सही हैं, किंतु (R) गलत है।
C. (A) गलत हैं, किन्तु (R) सही है।
D. (A) और (R) दोनों सही हैं, और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।

 

98. प्राप्त किये गए संदेश में कोई विचलनशीलता, जिसका पूर्व कथन स्रोत पर नहीं किया जा सकता था, गुणारोपित की जाती है
A. भ्रम पर
B. कोलाहल पर
C. अवरोध पर
D. अतार्किक चिन्तन पर

 

99. सूची-I को सूची-II के साथ सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूटों के आधार पर सही उत्तर दीजिए :
. सूची-I                    सूची-II
(संचार के प्रकार)      (चर)
a. शाब्दिक               1. सामाजिक सांस्कृतिक कारक
b. लिखित                 2. भाषा प्रवाहिता
c. संकेत                   3. अंतर्निहित अर्थ
d. दैहिक हाव भाव   4. संज्ञानात्मक क्षमता
कूट :
.    a b c d
A. 2 3 1 4
B. 2 4 1 3
C. 1 3 4 2
D. 3 1 2 4

 

100. वरिष्ठ-कनिष्ठ सम्बन्ध में वैयक्तिक या गैर-वैयक्तिक सूचना का प्रकटन कहलाता है।
A. निकटता
B. सहभागिता
C. खुलापन
D. अनौपचारिकता

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

 

Sujeet Jha

Editor-in-Chief at Jaankari Rakho Web Portal

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *