ताँबा भारत के किन-किन क्षेत्रों में मिलता है? इसके वितरण और उपयोग पर प्रकाश डालें।

ताँबा भारत के किन-किन क्षेत्रों में मिलता है? इसके वितरण और उपयोग पर प्रकाश डालें।

उत्तर ⇒ भारत में ताँबा मुख्य रूप से मध्यप्रदेश, झारखंड, राजस्थान, आंध्रप्रदेश, सिक्किम राज्यों में मिलता है। इसका सर्वाधिक उत्पादन झारखंड और राजस्थान में किया जा रहा है। झारखंड में इसकी खाने सिंहभूम जिले के घाटशिला के पास है। पलामू जिले में भी इसके विशाल भंडार मिले हैं। राजमहल क्षेत्र में भी ताँबे के भंडार का पता चला है। राजस्थान में झुनझुन और अलवर जिले में ताँबे की खानें हैं। भारत ताँबा उत्पादन में आत्मनिर्भर नहीं है। भारत ताँबा का आयातक देश हैं।ताँबा बिजली का सुचालक है अतः बिजली के तार, बल्ब, मोटर इंजन, रेडियो आदि में इसका उपयोग किया जाता है। पहले घरेलू बरतन और सिक्के भी बनाये जाते थे। ताँबा और जस्ता मिलाकर पीतल बनाया जाता है। साथ ही ताँबा में टिन मिलाने पर काँसा तैयार होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *