सामाजिक अध्ययन के पठन के क्या उद्देश्य हैं ?

सामाजिक अध्ययन के पठन के क्या उद्देश्य हैं ?

उत्तर— सामाजिक विज्ञान का पठन–मनुष्य एक सामाजिक प्राणी है। समाज में उसका जन्म होता है और समाज में ही उसकी मृत्यु होती है । ऐसी दशा में उसके लिए आवश्यक है कि वह समाज में अपने को ठीक प्रकार से व्यवस्थित करे। यदि व्यक्ति अपने को समाज में ठीक प्रकार से व्यवस्थित कर लेता है तो यह उसकी सफलता है, परन्तु समाज में अपने को स्थापित करने की योग्यता प्रत्येक व्यक्ति में समान नहीं होती ।
सामाजिक विज्ञान के पठन के उद्देश्य—सामाजिक विज्ञान के पठन के उद्देश्य निम्नलिखित हैं—
(1) समाजगत विषय का ज्ञान प्रदान करना—प्रत्येक विषय का मुख्य उद्देश्य अपने विषय का ज्ञान प्रदान करना होता है। सामाजिक विज्ञान के अन्तर्गत अर्थशास्त्र, इतिहास, नागरिकशास्त्र, समाजशास्त्र तथा भूगोल आदि विषयों का समन्वय होता है। इन विषयों का ज्ञान प्रदान करना इसका मुख्य उद्देश्य है।
(2) राष्ट्रीयता की भावना का ज्ञान—सामाजिक विज्ञान का मुख्य उद्देश्य छात्रों में राष्ट्रीयता की भावना का विकास करना है जिसमें राष्ट्रीयता के प्रतीकों, चिह्नों, परम्पराओं, संस्कृति, सभ्यता आदि के प्रति अच्छी भावना का विकास नागरिकों में करना मुख्य उद्देश्य है । इन सभी के प्रति उचित सम्मान का विकास करना अति आवश्यक है। राष्ट्रीय गीत, राष्ट्रीय ध्वज, राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय पक्षी आदि के प्रति निष्ठा एवं विश्वास जाग्रत करना सामाजिक अध्ययन का मुख्य उद्देश्य है।
(3) सामाजिकता का विकास—सामाजिक विज्ञान का उद्देश्य छात्रों में सामाजिकता का विकास करना है, क्योंकि मानव एक सामाजिक प्राणी है, वह समाज के बिना जीवित नहीं रह सकता। इसी के द्वारा छात्रों में समाज के अनुकूल सामाजिक गुणों और अभिवृत्तियों का विकास किया जाता है। इसके लिए उन्हें प्रेम मेवा, सहयोग, सहानुभूति तथा त्याग आदि के पाठ पढ़ाए जाते हैं।
(4) मानव विकास का अध्ययन—सामाजिक विज्ञान का उद्देश्य छात्रों के मानव सभ्यता के विकास को समझाना है। मानव विकास में किसका, कितना सहयोग रहा तथा कौनसे आविष्कार महत्त्वपूर्ण रहे हैं । मानव सभ्यता के विकास की कहानी का अध्ययन करना और उसमें योगदान देना महत्त्वपूर्ण उद्देश्य है।
(5) पर्यावरण का ज्ञान—सामाजिक विज्ञान के सामाजिक एवं प्राकृतिक दोनों ही प्रकार के पर्यावरण का ज्ञान छात्रों को कराया जाता है। इससे छात्रों को अपने परिवार, पड़ोस, समाज, प्राकृतिक पर्यावरणवन, पेड़, पहाड़, मैदान, वायु तथा खनिज की जानकारी हो जाती है।
(6) अच्छी नागरिकता की भावना का विकास—सामाजिक विज्ञान का मुख्य उद्देश्य छात्रों में अच्छी नागरिकता की भावना का विकास करना है। लोकतन्त्र की सफलता का मुख्य आधार अच्छी नागरिकता है। छात्र अच्छे नागरिक के कर्त्तव्य एवं भूमिका का ज्ञान सामाजिक विज्ञान के द्वारा सीख सकते हैं।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *