स्मार्ट कक्षा तकनीकी की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए।

स्मार्ट कक्षा तकनीकी की आवश्यकता को स्पष्ट कीजिए। 

उत्तर— स्मार्ट कक्षा तकनीकी की आवश्यकता – स्मार्ट कक्षा तकनीकी की आवश्यकता के निम्नलिखित कारण हैं—

(1) अंग्रेजी भाषा को सीखने व समझने में सहायता – यह तकनीक जो कि अंतर्राष्ट्रीय अंग्रेजी से जुड़ी हुई है छात्र-छात्राओं के लिए एक अलग गतिविधि कक्ष उपलब्ध करवाती है जिससे इस विदेशी भाषा को समझने में सहायता मिलती है। इस तकनीक के द्वारा आस-पास का वातावरण भी आनन्दमय हो जाता है। जैसा कि हम स्वयं भली-भाँति परिचित हैं कि भाषा का आधार ही सभी संचार व्यवस्था को सम्भव बनाता है। हमारे समाज में व राष्ट्रीय स्तर पर अंग्रेजी भाषा एक महत्त्वपूर्ण भूमिका अदा कर रही है। सुनने व बोलने की गतिविधि हमें वातावरण से मिलती है तो यदि स्मार्ट तकनीक के वातावरण में अंग्रेजी भाषा के उपस्थिति होने से हम एक तीर से दो निशाने साध सकते हैं। सर्वप्रथम इस तकनीक से सम्बन्धित विषय के टिप्स व सिद्धान्त कम समय में समझ में आएँगे। दूसरा अंग्रेजी भाषा में टिप्स व सिद्धान्त लिखे होने से हमारे छात्र-छात्राएँ उस भाषा को सीखने का प्रयास करेंगे। इस प्रयास को भलीभाँति करने से उन्हें न केवल सम्बन्धित टॉपिक या सिद्धान्त समझ में आएगा वरन् अंग्रेजी भाषा के प्रति रुझान भी बढ़ेगा।
(2) अध्यापक द्वारा लिखित नोट्स को संग्रहित करने में सक्षम – स्मार्ट तकनीक में हस्तलिखित नोट्स को संगृहीत करने की क्षमता होती है जिससे यदा-कदाचित जरूरत होने पर सम्बन्धित नोट्स को उपयोग में लाया जा सकता है।
(3) शैक्षिक गुण – स्मार्ट तकनीक के उपयोग से अध्यापक व अध्यापिकाओं की शैक्षणिक क्षमता को अधिक विस्तारित किया जा सकता है जहाँ पहले एक ही तरीका होता था अध्ययन कराने के लिए अब स्मार्ट तकनीक के उपयोग से अध्यापक को नये-नये तौर-तरीके जानने में सहायता मिलती है। अध्यापक अध्ययन के नये-नये तौर-तरीकों से परिचित होता है इसके अलावा अन्य लाभ भी है जैसे इस तकनीक में वॉइस रिकॉर्डिंग सम्भव है। लगभग छात्र-छात्राओं के अध्ययन प्रदर्शन में उत्तरोत्तर रूप से वृद्धि होती है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *