संसाधन से क्या समझते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।

संसाधन से क्या समझते हैं? उदाहरण देकर स्पष्ट करें।

उत्तर ⇒ वातावरण में पाये जाने वाले वे सभी पदार्थ जो हमें उपलब्ध है और हमारे जीवन की विभिन्न आवश्यकताओं को पूरी करे संसाधन कहलाते हैं। परंतु संसाधन तभी कहे जायेंगे जब हमें उन तक पहुँचने की तकनीक की जानकारी हो साथ ही उनके प्राप्त करने, उपयोग करने पर होने वाले खर्च वहन करने की क्षमता हो, श्रम शक्ति हो।
परंतु इसके उपयोग में व्यापक समझ और सूझबूझ की आवश्यकता होती है से वातावरण प्रभावित न हो और प्रकृति के साथ सामंजस्य बना रहे तभी प्रकृति के सभी पदार्थ संसाधन कहे जाते हैं।
उदाहरणस्वरूप छोटानागपुर पठार के खनिज भंडार का युगों तक कोई महत्त्व न था। अतः वे खनिज पदार्थ संसाधन न बन सके। परंतु जब खनिजों का महत्त्व समझा जाने लगा और लोगों ने अपनी कुशलता का प्रदर्शन कर उनको निकालना आरंभ किया तथा उपयोग में लाया गया तो वे खनिज पदार्थ खनिज संसाधन बन गये। जिसने छोटानागपुर क्षेत्र की आर्थिक विकास का अवसर प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *