Bihar Board Class 9Th Non – Hindi chapter 19 आर्यभट्ट Solutions | Bseb class 9Th Chapter 19 आर्यभट्ट Notes

Bihar Board Class 9Th Non – Hindi chapter 19 आर्यभट्ट Solutions | Bseb class 9Th Chapter 19 आर्यभट्ट Notes

प्रश्न- निम्नलिखित वाक्यों में सही (✓) के सामने सही तथा गतल के सामने गलत (x) का निशान लगाइए।
(i) आर्यभट एक प्रसिद्ध किसान थे।
(ii) वे पाटलिपुत्र के रहने वाले थे।
(iii) आर्यभट भारत के पहले व्यक्ति थे जिन्होंने कहा था कि पृथ्वी अपनी धुरी पर चक्कर लगाती है।
(iv) चाँद के प्रकट होने तथा पूरा गायब होने के मध्य एक निश्चित अवधि होती है।
उत्तर— (i)-(×), (ii)-(×), (iii)-(√), (iv)-(√)।
प्रश्न- आर्यभट ने कौन-कौन-सी खोंजे कीं ?
उत्तर— आर्यभट ने निम्नलिखित खोजें की :
(i) तारामंडल स्थिर है और पृथ्वी अपनी धुरी पर पश्चिम से पूर्व की ओर घूमती है। पृथ्वी गोल है।
(ii) ग्रहण के विषय में कहा- पृथ्वी की छाया जब चन्द्रमा पर पड़ती है तो चन्द्रग्रहण तथा चन्द्रमा की छाया जब पृथ्वी पर पड़ती है तब सूर्यग्रहण होता है।
(iii) रविमार्ग का पता लगाया।
(iv) शून्य की उपयोगिता को प्रतिपादित किया।
(v) ज्यामिति से संबद्ध त्रिकोण तथा कोण की समिति की नई पद्धति की खोज की।
प्रश्न- अन्धविश्वास से आप क्या समझते हैं ? 
उत्तर— सच्चाई से परे सिद्धान्तों को मानना अंधविश्वास कहलाता है। जैसे आर्यभट से पूर्व पृथ्वी को स्थित माना जाता था। उस समय लौकिक मत के अनुसार पृथ्वी को गतिशील कहना पाप समझा जाता था। वैज्ञानिक तत्यों से परे परम्परागत धारणाओं को मानना भी अंधविश्वास है।
प्रश्न- निम्नलिखित प्ररश्नों के उत्तर एक-एक वाक्य में दीजिए :- 
(i) आर्यभट का सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण के विषय में क्या मानना था ?
(ii) ‘आर्यभटीय’ किन विषयों पर लिखा गया ग्रंथ है ?
(iii) रवि-मार्ग किसे कहते हैं ?
(iv) आर्यभट ने जब ‘आर्यभटीयम’ की रचना की, उस समय उनकी उम्र कितनी थी ?
उत्तर— (i) आर्यभट का सूर्यग्रहण एवं चंद्रग्रहण के विषय में मानना था कि जब चन्द्रमा की छाया पृथ्वी पर पड़ती है तब सूर्यग्रहण होता है और जब पृथ्वी की छाया चन्द्रमा पर पड़ती है तब चन्द्रग्रहण होता है।
(ii) ‘आर्यभटीय’ गणित तथा आकाशीय पिंडों को विषय पर लिखा गया ग्रंथ हैं।
(iii) सूरज, चाँद तथा नक्षत्र जिन मागों से यात्रा करते है, उसे ‘रवि मार्ग’ कहते है।
(iv) ‘आर्यभटीय’ की रचना के समय आर्यभट की उर्म 23 वर्ष थी।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *