जयपुर के 20 दर्शनीय स्थल जिनके दर्शन आपको अवश्य करने चाहिए 

जयपुर के 20 दर्शनीय स्थल जिनके दर्शन आपको अवश्य करने चाहिए 

जयपुर शहर का पुराना नाम “जयनगर” था। इसका नाम जयनगर राजा जयसिंह के नाम पर रखा गया था

जैसे-जैसे आप इतिहास की गहराई में जाएंगे तो आपको जयपुर के सुनहरे इतिहास का पता चलेगा, साथ ही मन होगा वहां घूमने का। अगर आप जयपुर जाने का मन बना रहे हैं तो इन 20 जगहों पर घूमे बिना आपकी ट्रिप अधूरी है।

Jaipur Darshan की इस पोस्ट में सबसे पहले जयपुर को जानते है , जयपुर एक ऐसा शहर जो की भारत की तमाम ऐतिहासिक धरोहरों को संजोये हुए है अपने देश के गौरवमय इतिहास को यदि आपको महसूस करना हो तो जयपुर जिसे PINK CITY ( गुलाबी शहरभी कहा जाता है आपके लिए एक अच्छा विकल्प है , यदि हम जयपुर दर्शनीय स्थल  की बात कर रहे है तो इस शहर में बहुत से महल , किले आदि है जिनके बारे में हम आपको आगे की पोस्ट में बताएँगे |

राजस्थान राज्य की राजधानी जयपुर टूरिज्म  के लिए काफी जाना जाता है इस  PINK CITY ( गुलाबी शहर ) का निर्माण सन 1727-28 में महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने करवाया था या यूँ कहे की बसाया था इसीलिये इस शहर का नाम उन्ही राजा जयसिंह के नाम पर जयपुर पड़ गया |

यह नगर अत्यन्त हरियाली को समेटे हुए है और तीन तरफ से अरावली पर्वत श्रंखलाओ से घिरा हुआ है अच्छा Jaipur Darshan  के हिसाब से यह शहर पूरा ऐतिहासिक है यहाँ आपको बड़े बड़े शानदार अचम्भित कर देने वाली वास्तुकला से निर्मिल महल , किले , अनेको संग्रहालय , बाग बगीचे आदि देखने को मिल जायेंगे सीधी सी बात है यहाँ आपको राजसी ठाठ बाठ का एहसास होगा तो इतिहास के शौक़ीन लोगो के लिए जयपुर किसी जन्नत से कम नहीं है |

20 जयपुर के दर्शनीय स्थल

इन 20 जयपुर के दर्शनीय स्थल का लुत्फ़ उठाने के लिए आपको बिना प्रतीक्षा करवाए उसकी जानकारी से आपको रूबरू करवाते हैं:

1. हवा महल (Hawa Mahal)

हवा महल (Hawa Mahal)
हवा महल (Hawa Mahal)

महाराजा सवाई सिंह द्वारा बनवाया गया यह महल अदम्य खूबसूरती का प्रतीक है। यह महल शाही महारानियों के लिए बनवाया गया था ताकि वो गली,महोल्ले में होने वाले त्योहारों, उत्सवों और हलचल की दर्शक बन सके। इसे हिन्दू, राजपूत व इस्लामिक वास्तुकला द्वारा बनवाया गया है जिसमे 953 झरोखे है जहाँ से आप आस-पास के नजा़रों को बखूबी देख पाएंगे। झरोखों से गुज़रती हवा आपको सुकून के संसार में ले जाएगी, जहाँ पहुँचकर आप आनंद की मदमस्त हवा को बटोरते नहीं थकेंगे। यह जयपुर का सबसे अनोखा लैंडमार्क है। इसकी गुलाबी जाली वाली खिड़कियां और बालकनी देखना अपने आप में ही अनोखा अनुभव है।

जयपुर के 20 दर्शनीय स्थल जिनके दर्शन आपको अवश्य करने चाहिए

2. सिटी पैलेस (City Palace)

सिटी पैलेस

इतिहास, वास्तुकला एवं फ़ोटोग्राफ़ी – अगर आप इन तीनों में से किसी भी चीज़ के शौकीन है तो आपको यहाँ खासतौर से आना ही चाहिए। यहाँ से आप पूरे जयपुर को अपनी आँखों में समेट सकते हैं और इसके सौंदर्य के गवाह बन सकते है। अपने कमरे में ढेर सारी तस्वीरों को कैद करिए जिसके द्वारा आप एक बेहद सुंदर याद को संजो पाएंगे।

3. नाहरगढ़ किला (Nahargarh Fort)

A beautiful sunset view from Nahargarh Fort, Jaipur

नाहरगढ़ किला को कुछ लोग सुदर्शन गढ़ के नाम से भी जानते है यह जयगढ़ के पीछे वाली पहाडियों पर बना हुआ है यहाँ से समूचा Jaipur Darshan आप कर सकते  है इस किले का निर्माण शहर की सुरक्षा के लिए किया गया था , राजा नाहर सिंह के नाम पर इसका नाम नाहरगढ़ पड़ा | नाहरगढ़ जैविक उद्यान भी एक विशेष पर्यटन स्थल है यह स्थल अनेको किस्म की वनस्पतियों और जीव-जन्तुओ के लिए जाना जाता है इसका भी आप लुत्फ़ उठा सकते है | नाहरगढ़ किले के अन्दर जयपुर वैक्स म्यूजियम भी है जहां पर प्रसिद्ध व्यक्तियों की मोम की मूर्तिया रखी हुई है यह भी आपको जरूर देखना चाहिए |

4. जयगढ़ किला (Jaigarh Fort)

Jaigarh Fort View

इसका शाब्दिक अर्थ तो आप सभी समझ पा रहे होंगे – जीत का स्थान। अगर आप हथियारों आदि को देखने का शौक रखते हैं तो आप यहाँ आना न भूलें। यहाँ राजपूत महाराजाओं के प्राचीन हथियार व तोपें आपको देखने को मिलेंगी। 3 किमी की दूरी में फैला यह किला आमेर व नाहरगढ़ किलों के समीप ही स्थित है। आमेर दुर्ग या अम्बेर फोर्ट के बगल में स्थित यह सैन्य किला 1726 में बना था और यहां शाही खजाना रखा जाता था।

5. जल महल (Jal Mahal)

जल महल (Jal Mahal)
जल महल (Jal Mahal)

जल महल जयपुर में मानसागर झील के बीचो बीच बना हुआ है यह स्थल अरावली पर्वत की श्रंखलाओ के गर्भ में बना हुआ है यहाँ पर पर्यटक खिचे चले आते है इसको महाराजा जयसिंह द्वितीय जी ने बनवाया था , जल महल के कई और भी नाम है जैसे रोमांटिक महल , आई बाल Jaipur Darshan में जल महल भी अति महत्वपूर्ण दार्शनिक स्थल है |
इस महल में एक लाख से भी ज्यादा वृक्ष लगे हुए है यहाँ से आपको पहाड़ और झील दोनों दिखाई देते इसीलिए सैलानियों के लिए यह खास आकर्षण है जल महल जाने के लिए जो रास्ता है क्या बताये आनंद ही आ जाता अद्भुत नाव और महल के रास्तो की शानदार सजावट मन को मोह लेती है |

6. पिंक सिटी बाजा़र (Pink City Bazaar)

पिंक सिटी बाजा़र

यह चार अलग-अलग बाज़ारों का मिश्रण है जहाँ आपको राजस्थानी जूतियों से लेकर जयपूरी दुपट्टे व सजावटी सामान मिलेंगे। तो आइए और अपनी चाह आज़माइए। उँगलियाँ चाटने वाला पारंपरिक स्वादिष्ट भोजन भी आपका इंतज़ार कर रहा है। तो फिर देर किस बात की है, अपनी चाहतों को उड़ान दो ताकि कुछ छूटने न पाए।

7. अल्बर्ट हॉल म्यूज़ियम (Albert Hall Museum)

Albert Hall Museum View

वेल्स के राजकुमार, अल्बर्ट एडवर्ड के नाम पर बना यह संग्रहालय बहुत-सी अद्भुत चीज़ों का केंद्र है। यहाँ आपको भारत के अलग-अलग भागों की चित्र कला देखने को मिलेगी। यह भारत की कला और संस्कृति के बारे में जानने का सबसे प्राचीन स्थान है और इसलिए इसका अलग महत्व है। यहाँ मिस्र की ममी भी है जो कुछ वक्त से लोगों के बीच काफी चर्चा में है। ये सबसे सुन्दर जयपुर के दर्शनीय स्थल में से है।

8. गल्ताजी (Galta Ji)

गल्ताजी

अरावली के पहाड़ों में स्थित यह तीरथ स्थल आपको शांति और आध्यात्मिकता में सराबोर कर देगा। मंदिर की अनोखी वास्तुकला और इसका बेहद खास जगह स्थित होना ही यात्रियों को अपनी ओर खींच लेता है। यहाँ का प्राकृतिक वातावरण व सात कुंड लोगों को इस माहौल में पूरी तरह लिप्त कर देते हैं। यहाँ भगवान हनुमान, राम, कृष्ण, सूर्य व विष्णु जी की मूर्तियां मौजूद है।

9. बिरला मंदिर (Birla Mandir)

बिरला मंदिर (Birla Mandir)

ये सबसे मशहूर जयपुर के दर्शनीय स्थल में से है। और हो भी क्यों ना? यह लक्ष्मीनारायण के मंदिर सफ़ेद संगमरमर से बना है। कई लोग देश के अलग-अलग कोने से इसके दर्शन करने आते हैं। इसकी शोभायमान वास्तुकला व मंदिर में रखी लक्ष्मीनारायण की मूर्ती बेहद आकर्षक है। इसकी अंदरूनी दीवार हिन्दू धर्म के दृश्यों को दर्शाती है।

10. चोखी धानी (Chokhi Dhani)

चोखी धानी

अगर आप राजस्थान के ग्रामीण वातावरण से परिचित होना चाहते है तो ये आपके लिए ही है। यहाँ आपको राजस्थानी लोक गीत, लोकनृत्य, कठपुतलियों का नाटक हर शाम देखने का अवसर प्राप्त होगा। आप यहाँ के रंग में रंग जाएंगे और अपना पूरा समय इसे ही देना चाहेंगे। रात को टिमटिमाती लाईटें इसे जगमगा देती है।

11. अंबेर किला व महल (Amber Fort And Palace)

अंबेर किला व महल (Amber Fort And Palace)

 

जयपुर शहर की एक और ऐतिहासिक धरोहर है आमेर का किला इसे अम्बर किला भी कहा जाता है यह किला जयपुर से लगभग 10 किलोमीटर की दूरी पर है इस किले को राजा मान सिंह ने बनवाया था वैसे राजा जयसिंह प्रथम  ने इसे पूरा करवाया था इसको बनाने में लाल रंग के पत्थरों सका उपयोग किया गया है |

शीश महल इसी किले में स्थित है और शायद शीश महल का नाम अपने सुना होगा यह एक कांच का बहुत ही भव्य महल है , आमेर का किला एक पहाड़ी पर बना हुआ है इस किले में कई महल बने हुए है जो की अपनी कला कौशल के लिए विख्यात है |

इस किले में घूमने के लिए आपके पास एक अच्छा विकल्प है हाथी की शाही तरीके से सवारी ये हाथी की सवारी आपको समस्त दुर्ग के दर्शन कराएगी  यह किला भी अपनी एतिहासिक बनावट के लिए जाना जाता है , Jaipur Darshan का अम्बर का किला चार प्रमुख वर्गों में बता हुआ है गणेश पोल , सिला देवी मंदिर , दीवान-ए-खास, दीवान-ए-आम|

सुख निवास भी यहाँ का  आकर्षण का केंद्र है , आमेर के किले में सबसे ज्यादा राजपूत  शाशको की जीवन शैली को दिखाया गया है |

12. झालाना लैपर्ड कंज़रवेशन रिज़र्व (Jhalana Leopard Conservation Reserve)

Jhalana Leopard Conservation Reserve

जयपुर अपने विविध वन्य जीवों के लिए मशहूर है जिसमें बाघ, चीता, तेंदुए, हाथी, आदि शामिल है। जयपुर में यहाँ आकर आप सफारी कर सकते हैं। यहाँ आपको तेंदुए व चीते अवश्य देखने को मिलेंगे। 20 वर्ग किमी में फैला यह क्षेत्र प्राचीन समय में शिकार का अड्डा हुआ करता था। जो अब चर्चित दर्शनीय स्थल बन चुका है। यहाँ आप खुली हुई जिप्सी में भी गाईड के साथ सफर कर सकते हैं।

13. जंतर मंतर (Jantar Mantar)

Jantar Mantar

महाराजा सवाई जय सिंह द्वारा बनाए गए इस स्थल को यूनेस्को द्वारा विश्व धरोहर स्थल में स्थान दिया गया है। ज्योतिषीय व खगोलीय घटनाओं की भविष्यवाणी करने के लिए इसे बनाया गया है। यहाँ मौजूद प्राचीन उपकरणों से समय, दिशा, ग्रहण, आदि का पता लगाया जाता है। इन्हें बड़ी कुशलता से पत्थरों का इस्तेमाल करके बनाया गया है। यह हमारी बहुत बड़ी उपलब्धियों में से एक है कि शताब्दियों पहले भी इतने आधुनिक उपकरणों का इजात किया गया।

14. भूतेश्वर नाथ महादेव (Bhuteshwar Nath Mahadev)

Bhuteshwar Nath Mahadev

पथरीला रास्ता व पेड़ों से घिरा वातावरण, पक्षियों की चहचहाट आपको भूतेश्वर नाथ मंदिर का रास्ता दिखाऐंगे। यह आपके लिए एक रोमांचक सफर होगा क्योंकि आपको ऊँचाई पर चढ़ना होगा। 570 मीटर की ऊँचाई पर जाकर आपको एक मनोरम दृश्य देखने को मिलेगा। आप इस नज़ारे को कैमरे में कैद किए बिना रह ही नहीं पाऐंगे।

15. राज मंदिर सिनेमा (Raj Mandir Cinema)

_Raj Mandir Cinema

जयपुर का सबसे मशहूर सिनेमाघर जहाँ बॉलीवुड की हर फिल्म आपको देखने को मिल जाएगी। इसे जयपुर की आधुनिक कला द्वारा बनाया गया है। सिनेमाघर की छत को ताड़ के पत्तों व चमकदार सितारों से सजाया गया है। अगर आप जयपुर आए है तो यहाँ आकर एक फिल्म देखना तो बनता है। यहाँ 1300 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था है। इसकी आकर्षक बनावट के कारण यह दशकों के बीच बेहद लोकप्रिय है।

16. सिसौदिया रानी गार्डन (Sisodiya Rani Bagh)

Sisodia Rani Garden

जयपुर से 6 किमी की दूरी पर यह गार्डन स्थित है। बगीचे के लोभित नज़ारों व उम्दा वास्तुकला ने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित किया है। इसका निर्माण महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय ने 1728 में करवाया था। अगर आप जयपुर सौंदर्य की तलाश में निकले है तो यही आपकी मंज़िल होनी चाहिए। हरा-भरा वातावरण, उनके बीच चलते पानी के फव्वारे मन मोहने वाला नज़ारा दिखाते हैं।

17. गोविंद देवजी मंदिर (Govind Devji Temple)

Govind Devji Temple

विष्णु भक्तों के लिए यहाँ भगवान कृष्ण का खूबसूरत मंदिर है। यह मंदिर जयपुर के सिटी पैलेस कॉमप्लैक्स में स्थित है। कहा जाता है कि मंदिर में मौजूद कृष्ण की प्रतिमा को महाराजा सवाई जय सिंह द्वितीय द्वारा वृंदावन से यहाँ लाया गया था। पर इस मंदिर का निर्माण मुगल सम्राट अकबर द्वारा करवाया गया है। हर वक्त आरती व भजन का वातावरण कृष्ण भक्तों को अपनी भक्ती में लीन कर देगा।

जयपुर के 20 दर्शनीय स्थल जिनके दर्शन आपको अवश्य करने चाहिए

18. सैंट्रल पार्क (Central Park)

Central Park

यह जयपुर के सबसे बड़े व रंगीन पार्कों में से एक है। जयपुर के हृदय में बसा यह पार्क 5 किमी लंबा है। यहाँ आपको प्रकृति के हर रंग देखने का अवसर मिलेगा। कुछ विलुप्त पक्षियों को आप यहाँ-वहाँ उड़ते देखेंगे, उनकी चहचहाट से वातावरण झंकृत हो जाता है। यहाँ का एक और मुख्य आकर्षण है भारत का सबसे ऊँचा तिरंगा व एक सुंदर मंदिर। यहाँ मौजूद झण्डा 206 फीट ऊँचा है।

19. बापू बाज़ार (Bapu Bazar)

Bapu Bazaar

राजस्थान की पारंपरिक वस्तुओं को खरीदने के लिए यह जयपुर का सबसे मशहूर बाज़ार है। जयपुर के बीचों-बीच यह बाज़ार संगनेर गेट से न्यू गेट के बीच बसा है। राजस्थानी जूतियाँ, रंगीन दुपट्टे, साड़ियाँ, आदि आपको बेहद आकर्षित करेंगे। आप इन्हें खरीदे बिना रह नहीं पाऐंगे क्योंकि इनके दाम भी उचित हैं। राजस्थानी कपड़ों से लेकर हस्तशिल्प व कुछ बहुमूल्य पत्थर भी बिकते हुए दिखेंगे।

20. वर्लड ट्रेड पार्क (World Trade Park)

World Trade Park

जयपुर का मशहूर शॉपिंग व मनोरंजक स्थल जो आपको अपने भव्य आकार से अचंभित कर देगा। यह 11 मंज़िला इमारत है जो दो ब्लॉक में विभाजित है। यह पार्क 52 एकड़ बड़े क्षेत्र में फैला हुआ है। यहाँ 500 कपड़ों के स्टोर हैं जिनमें हर तरह के कपड़े आपको मिल जाऐंगे। यहाँ एक बड़ा फूड कोर्ट है जहाँ बैठकर आप स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ़ उठा सकते हैं और सिनेमाघर आदि है। इसकी शालीनता को आप यहाँ आकर महसूस कर सकते हैं।

जयपुर कैसे पहुचे

जयपुर भारत का एक काफी प्रसिद्ध शहर है  Jaipur Darshan करना जयपुर  पहुचना बहुत ही आसान है यह शहर भारत के सभी शहरों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है –

  • यदि आप वायुमार्ग से PINK CITY JAIPUR जाने की सोच रहे है हम आपको बता दे यह शहर भारत के समस्त बड़े शहरो से जुड़ा हुआ है , यहाँ का हवाई अड्डा सांगानेर जयपुर इंटरनेशनल एअरपोर्ट नाम से जाना जाता है और यह शहर से लगभग 13-14 किलोमीटर की दूरी पर है , इस एअरपोर्ट का IATA कोड JAI है  |
  • यदि आप रेल मार्ग का रुख कर रहे है तो इसमें भी यह शहर आपको निराश नहीं करेगा अपने देश के विभिन्न शहरो से जयपुर के लिए ट्रेन चलती है आप सीधे यहाँ पहुच सकते है यहाँ का रेलवे का कोड JP है |
  • सड़क मार्ग से भी यहाँ पहुचना बड़ा आसान है क्यूंकि देश के राष्ट्रीय राजमार्ग से जयपुर जुड़ा हुआ है कई शहरों से यहाँ के लिए सीधी बस सेवाए उपलब्ध है |

जयपुर में कहाँ रुके

यह शहर राजाओ महाराजाओ का था तो यहाँ की हर एक चीज में अलग ही शानो शौकत है यहाँ रुकने के लिए एक से बढ़कर एक रिसोर्ट , होटल , हवेली आदि है जो आपको बहुत सी डीलक्स  सुविधाए देंगी आप अपने हिसाब से मतलब अपने budget के हिसाब से होटल्स चुन सकते है अच्छी तरह से होटल्स के रेट चेक करके ही बुक करे क्यूंकि यहाँ महगाई ज्यादा है |

अच्छा अब यदि आपका बजट कुछ कम तो कहाँ रुके होटल्स तो ज्यादातर महंगे है यहाँ के अरे भाई चिंता न करिए जयपुर की एक और अच्छी बात है की यहाँ पर कुछ धर्मशालाए भी है जो आपको आपके budget में बड़ी आसानी से मिल जाएँगी जिनमे श्री पंचायती धर्मशाला , खंडेलवाल धर्मशाला , श्री मोदी चैरिटेबल धर्मशाला आदि प्रमुख है |

यहाँ आपको यूथ हॉस्टल भी मिल जायेगा जिसकी कीमत लगभग 850 रूपये से शुरू होगी ज्यादा जानकारी आप इनकी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है |

यदि आप चाहे तो राजस्थान टूरिज्म की सरकारी वेबसाइट से भी होटल बुक कर सकते है वहां भी आपको अच्छे होटल मिल जायेंगे  , Jaipur Darshan करने जब भी जाये वहां कुह दिन रुके जरूर जिससे की पूरा जयपुर आप जान पाये |

Jaipur Darshan के पर्यटन स्थल

आप जैसे ही जयपुर में प्रवेश करोगे आप अचम्भित हो जाओगे कि  क्या कोई शहर इतना रॉयल भी हो सकता है आपको यहाँ जगह जगह पर सपेरे दिखाई देंगे और राजस्थानी लोकल लोगो की अलग वेशभूषा आपको आकर्षित करती है कही कही आपको सजे धजे हाथी , घोड़े दिखाई पड़ेंगे सबसे ज्यादा तो आनंद राजस्थानी लोगो का सेवा भाव से आता उनकी बोली बडी प्यारी लगती है |

Flipkart Big Saving Days सेल में इन प्रोडक्ट्स पर 80% तक की छूट..हो जाइए तैयार!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *