उत्तर प्रदेश PCS – 2012 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 2nd

उत्तर प्रदेश PCS – 2012 हल (Solved) प्रश्नपत्र – सामान्य अध्ययन 2nd

उत्तर प्रदेश P.C.S. (Uttar Pradesh Public Service Commission) की प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination) – 2012 का हल (Solved) सामान्य अध्ययन द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – 2nd Paper) उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित।

परीक्षा (Exam) – UPPCS Pre – 2012
विषय (Subject) – सामान्य अध्ययन – द्वितीय प्रश्नपत्र (General Studies – IInd Paper)
कुल प्रश्न (Number Of Questions) – 100
बुकलेट श्रृंखला (Booklet Series) – A

सामान्य अध्ययन – प्रथम प्रश्नपत्र (General Studies – Ist Paper) के लिए यहाँ क्लिक करें

उत्तर प्रदेश PCS प्रारंभिक परीक्षा (UPPCS Pre Exam) – 2012
सामान्य अध्ययन प्रश्नपत्र – II

Direction for the following three question (Q-1 to3) :

Read the passage and answer the questions that follow. Your answers to these questions should be based on the passage only.

Like many people I was convinced that the broad range of health benefits that physical activity offers including weight loss, lower blood pressure and cholesterol levels and hardier immune system. So three times a week I sweated on a treadmill and exercise bicycle at my local gym. At the and of two months. I was local trimmer, more energetic, and felt fitter. If I could accomplish this by working three times a week. I reasoned the more exercise should bring me even greater benefits.
In the next six month, I included an hour-long running six times a week and initially felt on improved fitness level. However, soon I was plagued by muscular soreness and aching knees I felt fatigued rather than fresher after a workout. What is more? I found myself suffering from frequent colds. Wasn’t the exercise meant to protect me from all this?
Exercise only up to a point, a prescription of exercise does not mean running to the point of lameness or swimming endless laps until your arms cramp. So, forget ‘no pain, no gain.’ the key to maximizing the benefits of exercise is a safe and sensible programme. Choose exercises that are safe and enjoyable and will stay with you a lifetime. The initial enthusiasm of high impact exercises gives way to diminishing enjoyment.

1. One feels fatigued because of
A. over-exercising
B. long working hours
C. poor diet
D. lack of exercise

 

2. To get maximum benefits of exercise one must
A. follow a rigid fitness routine
B. do high impact exercise
C. exercise infrequently
D. follow a guided exercise schedule

 

3. ‘Work out’ in this passage means
A. a cessation of physical exercise
B. to work outdoors
C. a session of physical exercise
D. anything that works eventually

 

4. Give the correct meaning of the word ‘osmosis’.
A. burning off a impurities
B. movement of underground water in an oasis
C. movement of liquid through a membrane
D. lowering of the freezing point

उत्तर –  (C)

 

5. Transform the following sentence without a change of meaning.
“Besides being poor he is in debt”
Choose your answer from the following:
A. he is poor inspite of his debt.
B. he is poor so he is in debt.
C. he is poor yet he is in debt.
D. he is poor as well as in debt.

 

 

6. Which one of the following is the correct transformation of the sentence gives below without a change of meaning?
“None but a fool would say this”
A. a foolish person would say this.
B. only a fool would say this.
C. none despite a fool would say this.
D. neither except a fool would say this.

 

7. Which one of the following is the correct active voice of the sentence given below?
“Wasn’t he rebuked by his officer?”
A. his officer rebuked him.
B. dis his officer rebuke him?
C. didn’t his officer rebuke him?
D. was not his officer rebuke him?

 

8. Which of the following is the correct indirect form of the sentence given below?
I said to you, “you can see my shop tomorrow”.
A. I told you to see my shop tomorrow.
B. I told you that you could see my shop next day.
C. I said to you that you can see my shop next day.
D. I said to you that you could see my shop tomorrow.

 

9. Choose the correctly spelt word.
A. embarrass
B. embarass
C. embarras
D. embaras

 

10. Which of the following would you associate with the word “gregarious” correctly?
A. a little tipsy
B. egocentric
C. fond of company
D. markedly rude

 

11. The phrase “palmy days” means
A. old days
B. middle ages
C. bad days
D. prosperous days

 

12. Fill in the blanks in the following sentence and choose your answer from the option given below sentences:
“John got…………….the examination.”
A. up
B. at
C. down
D. through

 

13. निम्नलिखित में से गलत विलोम शब्दयुग्म कौन है ?
A. प्रवेश – नवेश
B. मूक – वाचाल
C. भूत – भविष्य
D. पुरस्कार – तिरस्कार

 

14. ‘आए थे हरि भजन को ओटन लगे कपास’ लोकोक्ति का सही अर्थ है
A. साधुओं की संगती छोड़ देना
B. वाच्छित कार्य को छोड़कर अन्य कार्य में लाग जाना
C. भक्ति छोड़कर व्यापार करने लगना
D. गृहस्थी के झंझटों में फँस जाना

 

15. निम्नलिखित में से कौन कमल का पर्यायवाची नहीं है ?
A. राजीव
B. कुवलय
C. जलद
D. अम्बुज

16. ‘स्वयं भू’ शब्द का रथ है
A. स्वावलम्बी
B. स्वतः उत्पन्न
C. सर्वश्रेष्ठ
D. सर्वोपरि

 

17. ‘तल्लीन’ शब्द का संधि विच्छेद होगा
A. तव + लीन
B. तल + लीन
C. ततः + लीन
D. तत् + लीन

 

18. हिन्दी वर्णमाला में उष्म व्यंजन कौन से हैं ?
A. श, ष, स, ह
B. त, थ, द, ध
C. ट, ठ, ड, ढ़
D. च, छ, ज, झ

 

19. ‘सदैव’ शब्द में कौन सी सन्धि है ?
A. यण सन्धि
B. व्यंजन सन्धि
C. वृद्धि सन्धि
D. गुण सन्धि

 

20. निम्नलिखित वाक्यों में से किसमें अकर्मक क्रिया प्रयुक्त है ?
A. शिशु सो रहा है।
B. बालक खेल रहा है।
C. छात्र पढ़ रहा है।
D. छात्रा लिख रही है।

 

21. कृदन्त प्रत्यय किन शब्दों के साथ जुड़ते हैं ?
A. संज्ञा
B. सर्वनाम
C. क्रिया
D. अव्यय

 

22. वे अविकारी शब्द, जो दो शब्दों, वाक्यों अथवा वाक्य खण्डों को जोड़ते हैं, कहलाते हैं
A. सम्बन्धबोधक शब्द
B. विस्मयादिबोधक शब्द
C. क्रियाविशेषण शब्द
D. समुच्चयबोधक शब्द

 

23. हिन्दी के जिन वर्णों का उच्चारण करते समय केवल श्वास का प्रयोग किया जाए उन वर्णों को कहते हैं
A. अघोष
B. सघोष
C. अल्पप्राण
D. महाप्राण

 

24. “जानने की इच्छा रखने वाला” के लिये एक शब्द है
A. जिजीविषा
B. जिज्ञासु
C. जिज्ञासा
D. ज्ञातज्ञ

 

प्रश्न संख्या 25 से 28 के लिये निर्देश : निम्नलिखित अवतरण को ध्यान से पढ़िये तथा प्रश्न सं. 25 से 28 के उत्तर अवतरण के आधार पर दीजिये।

ईर्ष्या में प्रयत्नोपादिनी शक्ति बहुत कम होती है। उसमें वह वेग नहीं होता जो क्रोध आदि है क्योंकि आलस्य और नैराश्य के आश्रय से तो उसकी उत्पत्ति ही होती है। जब आलस्य और नैराश्य के कारण अपनी उन्नति के प्रयत्न करना तो दूर रहा, हम अपनी उन्नति का ध्यान तक मन में नहीं ला सकते, तभी हारकर दूसरे की स्थिति की ओर बार-बार देखते हैं और सोचते हैं कि यदि उसकी स्थिति न होती तो हमारी स्थिति जैसी है वैसी रहने पर भी बुरी न दिखाई देती। अपनी स्थिति को ज्यों की त्यों रखकर सापेक्षिकता द्वारा सन्तोष-लाभ करने का ढीला यत्न आलस्य और नैराश्य नहीं है तो और क्या है? जो वस्तु उज्जवल नहीं है उसे मैली वस्तु के पास रखकर हम उसकी उज्ज्वलता से कब तक और कहाँ तक सन्तोष कर सकते हैं? जो अपनी उन्नति के प्रयत्न में बराबर लगा रहता है उसे न तो नैराश्य और न ही हर घडी दूसरे की स्थिति से अपनी स्थिति के मिलान करते रहने की फुरसत। ईर्ष्या की सबसे अच्छी दवा है उद्योग और आशा। जिस वास्तु के लिये उद्योग और आशा निष्फल हो उस पर से अपना ध्यान हटाकर दृष्टि की अनन्तता से लाभ उठाना चाहिये।
जिससे ईर्ष्या की जाती है उस पर ईर्ष्या का प्रभाव क्या पड़ता है यह भी लेख देना चाहिये। ईर्ष्या अप्रेष्य मनोविकार है। किसी मनुष्य को अपने से ईर्ष्या अप्रेष्य मनोविकार है। किसी मनुष्यों को अपने से ईर्ष्या करते देख हम भी बदले में उससे ईर्ष्या नहीं करने लगते। दूसरों को ईर्ष्या करते देखकर हम उससे घृणा करते हैं दूसरे की ईर्ष्या का फल भोग कर हम उस पर क्रोध करते हैं जिसमें अधिक अनष्टिकारिणी शक्ति होती है। अतः ईर्ष्या ऐसी बुराई है जिसका बदला यदि मिलता है तो कुछ अधिक ही मिलता है। इससे इस बात का आभास होता है कि प्रकृति के कानून में ईर्ष्या एक पाप या जुर्म है। अपराधी ने अपने अपराध से जितना कष्ट दूसरे को पहुँचाया, अपराधी को भी केवल उतना ही कष्ट पहुँचाना सामाजिक न्याय नहीं है, अधिक कष्ट पहुँचाना न्याय है, क्योंकि निरपराध व्यक्ति की स्थिति को अपराधी की स्थिति से अच्छा दिखलाना न्याय का काम है।

25. उपर्युक्त अवतरण के अनुसार
A. ईर्ष्या में क्रोध की तुलना में अधिक वेग होता है।
B. ईर्ष्या में क्रोध की तुलना में कम वेग होता है।
C. जो वेग क्रोध में होता है वह ईर्ष्या में नहीं होता है।
D. क्रोध और ईर्ष्या में बराबर वेग होता है।

 

26. जो अपनी उन्नति के प्रयास में लगा रहता है, उसे
A. इतनी फुरसत नहीं रहती कि हर दम वह दूसरे की स्थिति से अपनी स्थिति की तुलना करता रहे।

B. निराश होने का समय नहीं मिलता।
C. क्रोध करने से बचे रहने का अवसर मिलता है।
D. किसी से ईष्या करने की जरुरत नहीं होती।

 

27. किसकी को अपने से ईर्ष्या करते देख बदले में हम
A. उससे ईर्ष्या करने लगते हैं।
B. उस पर क्रोध नहीं करते हैं।
C. उससे बदला लेने की भावना को जन्म देने लगते हैं।
D. उससे घृणा करने लगते हैं।

 

28. ईर्ष्या का सबसे अच्छा उपचार है कि
A. ईर्ष्यालु व्यक्ति से ईर्ष्या की जाए।
B. ईर्ष्यालु को दण्डित किया जाए।
C. आशापूर्ण ढंग से अपना उद्योग किया जाए।
D. ईर्ष्यालु को उसके हाल पर छोड़ दिया जाए।

 

प्रश्न 29 से 32 के लिये निर्देश: नीचे दिये हुए गद्यांश को ध्यान पूर्वक पढ़िये तथा प्रश्न सं. 29 से 32 के उत्तर गद्यांश में वर्णित तथ्यों के आधार पर दीजिये।

जैसे धृतराष्ट्र ने लौह निर्मित भीम को अपने अंक में भर कर चूर-चूर कर दिया था- वैसे ही प्रायः पार्थिव व्यक्तित्व कल्पना-निर्मित व्यक्तित्व को खण्ड-खण्ड कर देता है। पर इसे मैं अपना सौभाग्य समझती हूँ कि रवीन्द्र के प्रत्यक्ष दर्शन ने मेरी कल्पना-प्रतिमा को अधिक दीप्त सजीवता दी; उसे कहीं से खण्डित नहीं किया। पर उस समय मन में कुतूहल का भाव ही अधिक था जो जीवन के शैशव का प्रमाण है। दुसरी बार जब उन्हें ‘शान्ति निकेतन’ में देखने का सुयोग प्राप्त हुआ तब मैं अपना कर्म क्षेत्र चुन चुकी थी। वे अपनी मिटटी की कुटी ‘श्यामली’ में बैठे हुए ऐसे जान पड़े मानो कली मिट्टी में अपनी उज्जवल कल्पना उतारने में लगा हुआ कोई उद्भुत कर्मा शिल्पी हो। तीसरी बार उन्हें रंगमंच पर सूत्रधार की भूमिका में उपस्थित देखा। जीवन की सन्ध्या बेला में ‘शान्ति निकेतन’ के लिये उन्हें अर्थ संग्रह में यत्नशील देखकर न कुतूहल हुआ न प्रसन्नता; केवल एक गम्भीर विषाद की अनुभूति से हृदय भर आया। हिरण्यगर्भा धरती वाला हमारा देश भी कैसा विचित्र है। जहाँ जीवान शिल्प की वर्णमाला भी अज्ञात है वहाँ साधनों का हिमालय खड़ा कर देता है और जिसकी उँगलियों में सृजन स्वयं उतरकर पुकारता है उसे साधन-शून्य रेगिस्तान में निर्वासित कर जाता है। निर्माण की इससे बड़ी विडम्बना क्या हो सकती है कि शिल्पी और उपकरणों के बीच में आग्नेय रेखा खींचकर कहा कि कुछ नहीं बनता या सबकुछ बन चुका !

29. इस गद्यांश के आधार पर कौन सा कथन उपयुक्त है ?
A. धृतराष्ट्र को भ्रम हो गया था।
B. कल्पना वास्तविकता के प्रकट हो जाने पर खण्डित हो जाती है।
C. कल्पना-निर्मित शरीर असत्य है और पार्थिव शरीर सत्य है।
D. कवीन्द्र रवीन्द्र के दर्शन से लेखिका का भ्रम मिट गया।

 

30. अन्तिम बार टैगोर का दर्शन करने पर लेखिका को विषाद क्यों हुआ ?
A. इसलिये कि टैगोर जैसे महान कलाकार को भी भौतिक साधन जुटाना पद रहा है।
B. इसलिये कि टैगोर भीख माँगने पर मजबूर हुए।
C. इसलिये कि अच्छे कार्य के लिये भी आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है।
D. इसलिये कि लोग कला में विशेष रूचि नहीं रखते हैं।

 

31. इस गद्यांश में लेखिका पाठकों को क्या बतलाना चाहती है ?
A. कल्पना जगत् और वास्तविक जगत् का भेद
B. रवीन्द्रनाथ ठाकुर की संक्षिप्त परिचय
C. भारत वर्ष के लिये शान्ति निकेतन का अवदान
D. टैगोर जैसे कलाकार की वृद्धावस्था में साधनहीनता पर दुःख

 

32. गद्यांश का केन्द्रीय भाव निम्नलिखित में से किस कथन में है ?
A. महान लोगों को भी सत्कार्य हेतु धन एकत्र करने के लिये भीख माँगना पड़ जाता है।
B. भारत जैसे विशाल देश में शिल्प कार्य के लिये धन की कमी है।
C. धन के बिना किसी संस्था का संचालन नहीं हो सकता है।
D. बड़े लोगों को किसी संस्था के लिये धन एकत्र करने में कठिनाई नहीं होती।

 

33 से 36 के लिये निर्देश : निम्नलिखित अवतरण को ध्यानपूर्वक पढ़िये तथा प्रश्न 33 से 36 तक के उत्तर गद्यांश में वर्णित तथ्यों के आधार पर दीजिये।

भारतवर्ष पर प्रकृति की विशेष कृपा रही है। यहाँ सभी ऋतुएँ अपने समय पर आती हैं और पर्याप्त काल तक ठहरती हैं। ऋतुएँ अपने अनुकूल फल-फूलों का सृजन करती हैं। धूप और वर्षा के समान अधिकार के कारण यह धरती शस्य श्यामला हो जाती है। यहाँ का नगाधिराज हिमालय कवियों को सदा से प्रेरणा देता आ रहा है और यहाँ की नदियाँ मोक्षदामिनी समझी जाती हैं। यहाँ कृत्रिम धूप और रोशनी की आवश्यकता नहीं पड़ती। भारतीय मुनीषी जंगल में रहना पसंद करते थे। प्रकृति प्रेम के कारण ही यहाँ के लोग पत्तों में खाना पसन्द करते हैं। वृक्षों में पानी देना धार्मिक कार्य समझते हैं। सूर्य और चन्द्र दर्शन नित्य और नैमित्तिक कार्यों में शुभ माना जाता है यहाँ पशु-पक्षी, लता, गुल्म और वृक्षों तपोवनों के जीवन का एक अंग बन गए थे।

33. इस गद्यांश में ‘शस्य श्यामला’ से क्या तात्पर्य है ?
A. हरी भरी घासों वाली
B. हरी भरी फसलों वाली
C. श्यामल वृक्षों वाली
D. हरे भरे वन प्रदेश वाली

 

34. भारतीय मनीषी जंगल में रहना क्यों पसन्द करते थे ?
A. इसलिये कि वे संन्यास ले लेते थे।
B. इसलिये कि जंगल में फल-फूल, कन्द-मूल अधिक मिलते थे।
C. इसलिये कि जंगल में वे निर्द्वन्द्व रहते थे।
D. इसलिये कि वे प्रकृति प्रेमी थे।

 

35. ‘गुल्म’ का क्या तातपर्य है ?
A. फूल
B. झाड़
C. फल
D. गुच्छा

 

36. उपर्युक्त गद्यांश निम्नलिखित में से किससे सम्बन्धित है ?
A. हिमालय के महत्त्व से
B. प्रकृति प्रेम से
C. ऋतु-वर्णन से
D. वृक्षारोपण से

37. A, B और C ने मिलकर एक चरागाह ₹888 में किराये पर लिया। चरागाह में A की 20 भेड़ें 2 ½ माह चरीं; B की 30 भेड़ें 4 माह चरीं और C की 36 भेड़ें 36 ½ माह चरीं। अपने हिस्से का C को कितना देना चाहिये।
नीचे दिये कूट से सही उत्तर चुनिये।
A. ₹358
B. ₹360
C. ₹378
D. ₹396

 

38. एक व्यक्ति ₹10,000; 10% वार्षिक चक्रवृद्धि ब्याज की दर से 4 वर्ष के लिये कर्ज लेता है। उसे कितना ब्याज देना होगा ?
A. ₹4,371
B. ₹4,581
C. ₹14,641
D. ₹4,641

 

39. एक विद्यार्थी को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिये कम-से-कम 50% अंक चाहिये। विद्यार्थी ने 50 अंक प्राप्त किये जो पास होने के लिये अनिवार्य न्यूनतम अंकों से 50 कम थे। प्रश्न-पत्र में पूर्णांक होंगे।
A. 200
B. 250
C. 275
D. 300

 

40. एक परीक्षा में 40% विद्यार्थी हिन्दी में फेल हुए, 50% अंग्रेजी में फेल हुए। यदि 21% विद्यार्थी दोनों विषयों में फेल हुए,तो ज्ञात कीजिये कि हिन्दी में कितने प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए ?
A. 31%
B. 40%
C. 55%
D. 60%

 

41. समीकरण 1/x – 3 – 1/x + 5 = 1/6 में x के मान हैं
A. 7, -9
B. -7, -9
C. -7, 9
D. 7, 9

 

42. एक संख्या में दो अंक हैं। यदि अंकों के स्थान आपस में बदल दिये जाएँ और नई संख्या को मूल संख्या में जोड़ दिया जाए तो परिणामी संख्या सदैव निम्न में से किससे विभाजित होगी ?
A. 8 से
B. 9 से
C. 10 से
D. 11 से

 

43. दो संख्याओं x तथा y के ल. स. तथा म. स. क्रमशः 3 तथा 105 हैं। यदि x + y = 36 हो, तो 1/x + 1/y का मान है
A. 1
B. 1/6
C. 12/315
D. 4/35

 

44. पाँच आदमियों का औसत अंशदान किसी फण्ड के लिये ₹35 है। छठा आदमी उनके साथ जुड़ जाता है और वह छहों आदमियों के परिणामी औसत से ₹35 अधिक देता है। सभी छहों आदमियों का कुल अंशदान क्या होगा ?
A. ₹2010
B. ₹245
C. ₹250
D. ₹252

 

45. व्यंजक (2 + √2) + 1/(2 + √2) + 1/(2 – √2) बराबर होगा
A. 4 + √2
B. 2 √2
C. 4 – √2
D. (2 + √2)

 

46. यदि किसी घन की एक भुजा 100% बढ़ा दी जाए, तो उसका आयतन बढ़ जाएगा ?
A. 400%
B. 800%
C. 200%
D. 100%

 

47. यदि किसी आयत का परिमाप 76 और क्षेत्रफल 360 हो, तो उसकी सबसे छोटी भुजा की लम्बाई क्या होगी ?
A. 12
B. 20
C. 18
D. 36

 

48. यदि A, B, C समुच्चय हों, तो A – (B – C) बराबर है
A. (A – B) ∪ (A റ C)
B. (A – B) – C
C. (A – B) റ (A – C)
D. (A – B) – (A – C)

 

49. यदि प्रदत्तों का ग्राफीय प्रस्तुतीकरण इस प्रकार है जिसमें जुड़े हुए आयताकार हों जिनके आधार वर्गान्तराल के बराबर तथा ऊँचाई वर्ग बारंबारता के बराबर हो, तो वह आकृति है
A. तोरणचक्र
B. आयत चित्र
C. आवृत्ति बहुभुज
D. दण्डचित्र

 

50. किसी कक्षा में 30 छात्रों का औसत अंक 58.5 है। बाद में यह ज्ञात हुआ कि अंक 75 को गलती से 57 लिख दिया गया था। शुद्ध औसत ज्ञात कीजिये।
A. 57.4
B. 57.5
C. 58.9
D. 59.1

 

51. दिये गए साधारण असममित आँकड़ों का बहुलक तथा माध्य क्रमशः 18 और 24 हैं। इनका मध्यमान है
A. 18
B. 24
C. 22
D. 21

 

52. एक व्यक्ति अपने घर से दक्षिण दिशा की ओर 10 कि.मी. चलता है। फिर वह दाहिने मुड़कर 6 कि.मी. चलता है और पुनः दाहिने मुड़कर 10 कि.मी. चलता है अन्ततः वह दाहिने घूमता है और 5 कि.मी. चलता है। वह अपने प्रस्थान बिन्दु से कितनी दूरी पर है ?
A. 31 कि.मी.
B. 2 √101 कि.मी.
C. 1 कि.मी.
D. √125 + √136 कि.मी.

 

53. श्रृंखला में x का मान ज्ञात कीजिये :
2, 6, 30, 210, x, 30030…
A. 2310
B. 1890
C. 2520
D. 2730

 

54. ₹49 को 150 बच्चों में बाँटा गया है। यदि प्रत्येक लड़की को 50 पैसे तथा प्रत्येक लड़के को 25 पैसे मिलें, तो लड़कों की संख्या है
A. 100
B. 104
C. 102
D. 106

 

55. एक चतुर्भुज ABCD के विकर्ण बिन्दु O पर इस प्रकार प्रतिच्छेदित करते हैं कि AO × DO = BO × CO; तो ABCD है एक
A. पतंग की शक्ल का चतुर्भुज
B. समानान्तर चतुर्भुज
C. आयत
D. समलंब

 

56. एक व्यक्ति ने ₹3600 के ऋण को 40 वार्षिक किश्तों में देने की व्यवस्था इस प्रकार की, कि किश्तें समांतर श्रेणी (A,P) में होंगी। जब वह 30 किश्तें अदा कर चुका तो उसकी मृत्यु हो गई। मृत्यु के समय उसे 1/3 ऋण देना अवशेष था।
A. ₹35
B. ₹50
C. ₹65
D. उक्त में से कोई नहीं

 

57. एक निर्माता किसी मशीन को 20% लाभ के साथ थोक विक्रेता को बेचता है। थोक विक्रेता 10% लाभ के साथ खुदरा विक्रेता को बेच देता है। खुदरा विक्रेता 15% लाभ के साथ मशीन को ₹455.40 में ग्राहक को बेचता है। निर्माण की लागत है।
A. ₹300
B. ₹296
C. ₹280
D. ₹260

 

58. तीन बर्तनों में पानी और दूध का अनुपात क्रमशः 6 : 7, 5 : 9 और 8 : 7 है। यदि तीनों बर्तनों के मिश्रण को मिला दिया जाए तो पानी और दूध का क्या अनुपात होगा ?
A. 2431 : 3781
B. 3691 : 4499
C. 4381 : 5469
D. इनमें से कोई नहीं

 

59. एक कारखाने में महिला एवं बाल श्रमिकों की औसत आयु 15 वर्ष थी। सभी 16 बाल श्रमिकों की औसत आयु 8 वर्ष तथा महिला श्रमिकों की औसत आयु 22 वर्ष थी। यदि महिला श्रमिकों में 10 विवाहिता हों, तो अविवाहिता महिला श्रमिक हैं
A. 16
B. 12
C. 8
D. 6

 

60. एक दैनिक वेतनभोगी मजदूर का वेतन ₹150 प्रतिदिन है लेकिन प्रतिबन्ध यह है कि जिस दिन वह अनुपस्थित होगा उस दिन ₹25 के हिसाब से अर्थदण्ड देना होगा। 60 (साठ) दिन पश्चात् उसे ₹7,600 की धनराशि प्राप्त होती है। जितने दिन उसने काम किया है, वह हैं
A. 54 दिन
B. 52 दिन
C. 51 दिन
D. 48 दिन

61. 50 लोगों के एक समूह में 35 लोग हिन्दी बोलते हैं, 25 लोग हिन्दी और अंग्रेजी दोनों बोलते हैं, तथा सभी लोग हिन्दी या अंग्रेजी या दोनों भाषा बोलते हैं। बताइये उन लोगों की संख्या क्या है जो केवल अंग्रेजी बोलते हैं ?
A. 40
B. 20
C. 15
D. 10

 

62. एक पिता की आयु अपने पुत्र से तीन गुनी है। 5 वर्ष बाद पिता की आयु का दुगुना पुत्र की आयु का पाँच गुना होगा। पिता और पुत्र की वर्तमान आयु है।
A. 30 वर्ष, 10 वर्ष
B. 36 वर्ष, 12 वर्ष
C. 42 वर्ष, 14 वर्ष
D. 45 वर्ष, 15 वर्ष

 

63. यदि X, Y एवं Z एक काम को क्रमशः 12, 15 तथा 18 दिनों में पूरा करते हों तो तीनों मिलकर उस काम को समाप्त कर सकते हैं
A. 

 दिनों में
B. 5 दिनों में
C.  दिनों में
D.  दिनों में

 

64. एक उद्योग द्वारा विभिन्न मदों में किये गए कुल खर्च को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शित किया जा सकता है
A. दण्ड चित्र द्वारा
B. आवृत्ति बहुभुज द्वारा
C. पाई चार्ट द्वारा
D. आयत चित्र द्वारा

 

65. सम्प्रेषण में KISS का नियम प्रयुक्त होता है
A. keep it stylish and subtle के लिये
B. keep it short and simple के लिये
C. keep it sincere and secret के लिये
D. keep it safe and shaded के लिये

 

66. निम्नलिखित में से कौन सा कारण त्योरी चढ़ाने के नकारात्मक संकेत के रूप में व्यक्त किया जाता है ?
A. ऊब
B. अधीरता
C. अविश्वास
D. चिढ़

 

67. निम्नलिखित कारणों में से कौन आगे झुकने के धनात्मक वैयक्तिक संकेत द्वारा अभिव्यक्त किया जाता है ?
A. एकाग्रता
B. अत्यधिक विश्वास
C. चिन्तन के लिये समय लेना
D. विश्रान्ति

 

68. निम्नलिखित में से कौन सम्प्रेषण की बाधाओं में गृहीता की कमजोरी है ?
A. अस्पष्टता
B. शब्दाडम्बर
C. समय
D. पूर्वाग्रह

 

69. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन (A) : अन्तर्वैयक्तिक भूमिकाएँ व्यक्ति के उन व्यवहारों से सम्बन्धित होती हैं जो अन्तर्वैयक्तिक सम्बन्धों पर केन्द्रित रहते हैं।
कारण (R) : ऐसी भूमिकाएँ अधिकार और संस्थिति से प्रत्यक्षतः जुडी होती है।
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) का सही स्पष्टीकरण करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं किन्तु (R), (A) का सही स्पष्टीकरण नहीं है।
C. (A) सही हैं, किन्तु (R) गलत है।
D. (A) गलत हैं, किन्तु (R) सही है।

 

70. निम्नलिखित में से कौन सी अन्तर्वैयक्तिक भूमिका नहीं है ?
A. नाममात्र का अध्यक्ष
B. नेता
C. सम्पर्क
D. मालिक (बॉस)

 

71. जो अल्पकालिक समायोजनों एवं दीर्घकालिक संरचनात्मक परिवर्तनों में समता बनाए रखे, उसे कहेंगे
A. विकीर्णक
B. संसाधन आबण्टक
C. व्यवधान सुधारक
D. वार्ताकार

 

72. द्वन्द्व समाधान में निम्नलिखित में से कौन द्वन्द्व सम्बन्धी मुद्दों के बारे में सहमति के क्षेत्रों पर बल देने और असहमति के क्षेत्रों की उपेक्षा की व्याख्या करता है ?
A. प्रत्याहार
B. शमन
C. समझौता
D. मुकाबला

 

73. द्वन्द्व समाधान की शैलियों में से कौन बचकर निकलने की शैली की रूप में जाना जाता है ?
A. दूसरों की कीमत पर अपने हितों की पुष्टि।
B. दूसरों की रुचियों को सन्तुष्ट रखना जबकि खुद की रूचि की उपेक्षा करना।
C. निर्णय टालने द्वारा दोनों पक्षों की रुचियों की उपेक्षा।
D. दोनों पक्षों को त्याग हेतु कहना।

 

74. निम्नलिखित में से कौन दूसरों के साथ सम्बद्ध होने की आवश्यकता दर्शाता है ?
A. सम्मिलित होने की आवश्यकता
B. वैयक्तिकरण की आवश्यकता
C. नियंत्रण की आवश्यकता
D. अनुरक्ति की आवश्यकता

 

75. सूची-I के मदों की सूची-II के मदों से सुमेलित कीजिये तथा सूचियों के नीचे दिये गए कूट की सहायता से सही उत्तर का चयन कीजिये :
.           सूची-I                     सूची-II
(सम्प्रेषण की बाधाएँ)   (बाधाओं के प्रकार)
a. शब्द भण्डार                 1. संरचनात्मक
b. दूरी                              2. पर्यावरणीय
c. जल्दबाज़ी                    3. पारिस्थितिकी
d. कोलाहल                     4. भाषा
कूट :
.    a b c d
A. 4 3 2 1
B. 3 2 1 4
C. 2 3 4 1
D. 4 1 3 2

 

76. निम्नलिखित में से कौन तद्नुभूतिप्रक श्रवण की विशेषता नहीं है ?
A. वक्ता की स्थिति में स्वयं को रखना
B. मूल्यांकनपरक होना
C. देहभाषा का प्रेक्षण करना
D. सम्प्रेषण की विषयवस्तु एवं भावनाओं दोनों पर ध्यान केन्द्रित करना

 

77. आप भारत सरकार के एक मन्त्रालय में उपसचिव हैं और दो तकनीकी सहायकों की नियुक्ति पर निर्णय लेने जा रहे हैं। लिखित परीक्षा के आधार पर दो पदों के लिये दस उम्मीदवारों को साक्षात्कार हेतु रखा गया है। उनकी शैक्षिक योग्यता एवं पूर्व कार्यानुभव के आधार पर आपको वरीयता क्रम से संस्तुति करनी है। मन्त्रालय के ही कोई वरिष्ठ अधिकारी जिनसे आप-पूर्व परिचित हैं आपसे पहले क्रम के दो उम्मीदवारों में Y के नाम की संस्तुति करने के लिये कहते हैं। आप क्या करेंगे ?
A. इस मामले को अपने वरिष्ठ अधिकारी के सम्मुख लाएँगे और उनके मौखिक निर्देशानुसार काम करेंगे।
B. उस वरिष्ठ अधिकारी का अनुरोध मानेंगे जिसने आपसे सम्पर्क किया था और यह जानते हुए भी कि उनका उम्मीदवार श्रेष्ठतम दो में नहीं है, उसे वरिष्ठ दो उम्मीदवारों में संस्तुत करेंगे।
C. सभी दस उम्मीदवारों के विवरण की जाँच करेंगे और योग्यता के आधार पर निर्णय करेंगे चाहे अन्ततः उम्मीदवार Y का चयन ही हो।
D. यह देखेंगे कि उम्मीदवार Y को वरीयता क्रम में नीचे रखा जाए और उसका चयन कदापि न हो।

 

78. कोई प्रबन्धक किसी क्रेता को पहले खरीदी गई कोई वस्तु वापस करने में सहायता करता है, तो वह सहारा ले रहा है।
A. योजनाबद्ध निर्णय का
B. गैर-योजनाबद्ध निर्णय का
C. अनिश्चयता का
D. बद्धमूल तार्किकता का

 

79. एक क्रिकेट श्रृंखला में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दो बार हराया, वेस्ट इण्डीज ने भारत को दो बार हराया, ऑस्ट्रेलिया ने वेस्ट इण्डीज को दो बार हराया जबकि भारत ने वेस्ट इण्डीज व न्यूजीलैण्ड को दो बार हराया। कौन सा देश ज्यादा संख्या में मैच हारा ?
A. भारत
B. ऑस्ट्रेलिया
C. वेस्ट इण्डीज
D. न्यूजीलैण्ड

 

80. सूचना प्रदत्त के प्रक्रमण हेतु व्यक्तिनिष्ठ अनुभव के उपयोग, आत्मविश्वास और आत्म-अभिप्रेरणा पर आधारित निर्णय लेना सन्दर्भित करता है।
A. अन्तर्दर्शी निर्णय लेने का
B. तार्किक निर्णय लेने का
C. सीमाबद्ध तार्किकता उपगाम का
D. प्रशासनात्मक निर्णय लेने का

 

81. रिक्त संख्या ज्ञात कीजिये :

A. 860
B. 1140
C. 3240
D. 2880

 

82. एक घडी मंगलवार को दोपहर एक बजे 1 मिनट धीमी है। वह बृहस्पतिवार को दोपहर एक बजे 2 मिनट तेज़ है। घड़ी ने कब सही समय बताया था ?
A. बुधवार को प्रातः एक बजे।
B. बुधवार को प्रातः पाँच बजे।
C. बुधवार को दोपहर एक बजे।
D. बुधवार को सायं पाँच बजे।

 

83. शीला मीना से बड़ी है, कामिनी नलिनी जितनी बड़ी है। नीतू सिन्धु से छोटी है जो नलिनी के बराबर है जबकि मीना कामिनी से बड़ी है। सबसे बड़ी कौन है ?
A. मीना
B. कामिनी
C. नलिनी
D. शीला

 

84. हेमा तथा साधना संगीत तथा नृत्य में बहुत कुशल हैं। माधुरी तथा साधना योग तथा संगीत में समान रूप से कुशल हैं। माधुरी तथा रीता अभिनय तथा चित्रकारी में कुशल हैं। इनमें से किसे कला समन्वयक बनाया जा सकता है ?
A. हेमा
B. साधना
C. माधुरी
D. रीता

 

85. निम्नलिखित श्रृंखला में से कौन प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर क्रम में आएगा ?
श्रृंखला : B E H, K N Q, T W Z, (?)
A. C F I
B. D G H
C. P R S
D. F I J

 

86. निम्नलिखित पासे की पूर्ति रिक्त स्थानों में जहाँ प्रश्नचिह्न हैं उनमें अक्षर भरकर कीजिये :

A. L N
B. C F
C. E O
D. M G

 

87. एक लड़की 6 सितम्बर, 1970 को पैदा हुई जिस दिन रविवार था। उसका जन्मदिन रविवार को फिर कब पड़ा होगा ?
A. 1975 में
B. 1977 में
C. 1981 में
D. 1982 में

 

88. एक कार्यालय में 72% कार्मिक शीतल पेय अधिक पसन्द करते हैं और 44% चाय अधिक पसन्द करते हैं। यदि इनमें प्रत्येक शीतल पेय अथवा चाय पसन्द करते हों और 40 दोनों पेय पसन्द करते हों, तो उस कार्यालय में कार्मिकों की संख्या है
A. 250
B. 240
C. 220
D. 210

 

89. पश्चिम एक्सप्रेस दिल्ली से मुम्बई के लिये 14:30 बजे 60 कि.मी. प्रति घंटे की रफ़्तार से चलती हुई रवाना हुई। अगस्त क्रान्ति एक्सप्रेस उसी दिन दिल्ली से मुम्बई के लिये 16:30 बजे 80 कि.मी. प्रति घंटे की रफ़्तार से चलती हुई रवाना हुई। दिल्ली से कितनी दूर दोनों ट्रेन मिलेंगी ? (रुकने के स्थलों को छोड़ दिया जाए )
A. 500 कि.मी.
B. 480 कि.मी.
C. 360 कि.मी.
D. 240 कि.मी.

 

90. यदि दक्षिण-पूर्व उत्तर हो जाता है तथा उत्तर-पूर्व पश्चिम हो जाता है तथा शेष सभी दिशाएँ उसी तरह परिवर्तित हो जाती हैं,तो पश्चिम के लिये क्या दिशा होगी ?
A. उत्तर-पूर्व
B. दक्षिण
C. दक्षिण-पूर्व
D. दक्षिण-पश्चिम

 

91. लुप्त संख्या (?) बताइये :
48, 24, 72, 36, 108, (?)
A. 115
B. 216
C. 121
D. 54

 

92. प्रश्नचिह्न (?) के स्थान पर कौन सी संख्या आएगी ?
235 (648) 413; 809 (1321) 512; 136 (?) 325
A. 461
B. 462
C. 358
D. 432

 

93. केशव जनता है कि एक यूनिट टेस्ट में कपिल के प्राप्तांक 3 से अधिक लेकिन 8 से कम हैं। मंगल जनता है कि कपिल के प्राप्तांक 6 से अधिक लेकिन 10 से कम हैं।यदो दोनों की जानकारी सही है, तो कपिल के प्राप्तांकों के बारे में निम्न कथनों में से कौन निश्चित रूप से सत्य है ?
A. प्राप्तांक दो में से कोई भी है।
B. प्राप्तांक तीन में से कोई एक है।
C. प्राप्तांक केवल एक ही है।
D. प्राप्तांक चार में से कोई एक है।

 

94. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन : विद्यार्थी अपने अध्यापकों से अधिक प्रभावित होते हैं।
निष्कर्ष :
1. विद्यार्थी बैद्धिकता से प्रभावित होते हैं।
2. विद्यार्थी अध्यापकों को अपना आदर्श मानते हैं।
3. विद्यार्थियों का अधिकांश समय स्कूल में बीतता है।
इन निष्कर्षों में से :
A. केवल 1 कथन में निहित है।
B. 1 एवं 2 कथन में निहित हैं।
C. 1 एवं 3 कथन में निहित हैं।
D. 1, 2 एवं 3 कथन में निहित हैं।

 

95. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये :
कथन (A) : बीजों को बोने के पहले फफूँदरोधी में भिगो देना चाहिये
कारण (R) : बिना फफूँदरोधी में भिगोए बीजों में अंकुरण नहीं होता।
कूट :
A. (A) और (R) दोनों सही हैं और (R), (A) की सही व्याख्या करता है।
B. (A) और (R) दोनों सही हैं, किन्तु (R), (A) की सही व्याख्या नहीं है।
C. (A) गलत हैं, किन्तु (R) सही है।
D. (A) सही हैं, किन्तु (R) गलत है।

 

96. निम्नलिखित कथन का विश्लेषण कीजिये और दिये हुए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिये :
“रूढ़िवादी लोग विरले ही असहिष्णु होते हैं।”
A. जो भी रूढ़िवादी है वह असहिष्णु होते है।
B. बहुतेरे रूढ़िवादी असहिष्णु हैं।
C. पर्याप्त रूढ़िवादी सहिष्णु हैं।
D. सभी रूढ़िवादी असहिष्णु हैं।

 

97. विषम पद ज्ञात कीजिये :
A. विषादग्रस्त
B. सच्चा
C. धूर्त
D. सदाचारी

 

98. पाँच मित्रों में A, B की तुलना में भारी है, C, D की तुलना में हल्का है, B, D की तुलना में हल्का है, लेकिन E से भारी है। निम्न में सर्वाधिक भारी कौन है ?
A. B
B. C
C. A
D. E

 

प्रश्न संख्या 99 एवं 100 के लिये निर्देश :

नीचे दिये पाई चार्ट एक कम्पनी के 31 मार्च को समाप्त होने वाले वर्ष के सकल राजस्व तथा सकल विक्रय वाल्यूम अलग-अलग दिखा रहे हैं।
सकल राजस्व = ₹11,39,200 मिलियन
सकल विक्रय वाल्यूम = 653610 इकाई

दोनों चार्टों में दिये गए आँकड़ों के आधार पर अग्रेतर दो प्रश्नों के उत्तर दीजिये :

99. यदि ओमनी का विक्रम वाल्यूम 25% से बढ़ाया गया होता तथा विक्रय की यह वृद्धि M800 की कॉस्ट पर होती, तो M800 के विक्रय में कितने प्रतिशत कमी हो जाती ?
A. 4.8%
B. 4.75%
C. 4.3%
D. 4.25%

 

100. प्रत्येक स्टीक के विक्रय पर लगभग शुद्ध राजस्व क्या है ?
A. ₹13,26,000
B. ₹13,48,000
C. ₹14,36,000
D. ₹14,81,000

हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *