पेरिस के हॉसमानीकरण से आप क्या समझते हैं ? पेरिस कापुनर्निर्माण कैसे किया गया ?

पेरिस के हॉसमानीकरण से आप क्या समझते हैं ? पेरिस कापुनर्निर्माण कैसे किया गया ?

उत्तर ⇒1852 में फ्रांस के सम्राट लुई तृतीय ने पेरिस के पुनर्निर्माण का निर्णयलिया। यह कार्य सियाँ नामक स्थान के प्रीफेक्ट बैरान हॉसमान जो एक विख्यातऔर कुशल वास्तुकार था को सौंपा गया। पेरिस के पुनर्निर्माण के दो स्पष्ट उद्देश्य थे।

(i) नगर को सुंदर, भव्य और आकर्षक बनाना तथा

(ii) पेरिस में बगावत कीसंभावना को रोकने के लिए नगर में गरीबों की बस्ती को नष्ट करना। हॉसमान द्वारापेरिस का पुनर्निर्माण ‘पेरिस का हॉसमानीकरण’ कहलाता है।
हॉसमान ने पेरिस के पुनर्निर्माण में सत्रह वर्षों का लम्बा समय लगाया। इसअवधि में पूरे नगर में सीधी, चौड़ी और छायादार सड़कें (बुलेबर्ड्स) बनाई गई। बड़ेऔर खुले मैदान बनाए गए तथा बाग-बगीचे लगवाए गए। स्थान-स्थान पर बसपड़ावों का निर्माण करवाया गया तथा पानी पीने के लिए नल लगवाए गए। नगरमें शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को नियुक्त किया गया। अपराधों परनियंत्रण रखने के लिए रात्रि में पुलिस गश्त की व्यवस्था की गई। हॉसमान ने पेरिसका हुलिया बदलकर रख दिया। पेरिस नगर सौंदर्य में यूरोप में अन्य सभी नगरों से बढ़ गया, यह पूरे यूरोप के लिए ईर्ष्या का विषय बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *