19 वीं शताब्दी में इंगलैंड में मनोरंजन के कौन से साधन थे ?

19 वीं शताब्दी में इंगलैंड में मनोरंजन के कौन से साधन थे ?

उत्तर ⇒ 19वीं शताब्दी में इंगलैंड के शहरवासियों के लिए विभिन्न प्रकार केमनोरंजन की व्यवस्था की गयी। मशीनी जीवन व्यतीत करने के साथ-साथ रविवारएवं छुट्टियों का दिन आराम और मनोरंजन में व्यतीत करने के लिए समाज के विभिन्नवर्गों ने अलग-अलग रास्ते ढूँढ़े। 18वीं शताब्दी के अंतिम दशक से तीन-चार सौधनी एवं संभ्रात परिवार के लोगों के मनोरंजन के लिए ऑपेरा रंगमंच और शास्त्रीय संगीत के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाते थे। 19वीं सदी में मनोरंजन का एक प्रमुख केंद्र शराबखाना था। रेलवे का आरंभ होने के पूर्व शराबखानों में लोग घोड़ागाड़ियों से आते थे। शराबखाने सामान्यतः घोड़ागाड़ियों के रास्ते में स्थापित किए गए। इनमें मुसाफिर आकर ठहरते थे और रात्रि विश्राम भी करते थे। ये मुगलकालीन भारत में प्रचलित सराय के समान थे।
19वीं शताब्दी से लंदनवासियों को अपने इतिहास की जानकारी देने के लिएसंग्रहालय एवं कला दीर्घाएँ सरकार द्वारा खोली गयी। पुस्तकालय भी स्थापित किए गए जो एक ही साथ मनोरंजन एवं ज्ञानवर्द्धन के केंद्र बन गए। 1810 में संग्रहालयों में प्रवेश शुल्क समाप्त कर देने से दर्शकों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई। समाज के निम्न तबके के लोग अपने मनोरंजन के लिए संगीत सभा का आयोजन करते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *