आर्थिक विकास का मापन कुछ सूचकांकों के माद्यम से करे |

आर्थिक विकास का मापन कुछ सूचकांकों के माद्यम से करे |

उत्तर- आर्थिक विकास का मापन निम्न सूचकांकों के माध्यम से किया जा सकता है –

(i) राष्ट्रीय आय— राष्ट्रीय आय देश में होने वाली वृद्धि को मापने का महत्त्वपूर्ण मापदंड है। विश्व बैंक के अनुसार जिन देशों आय 4,53,000 रुपए प्रतिवर्ष या उससे अधिक थी उन्हें समृद्ध मन जाता था। वे देश जिनकी प्रतिवर्ष वार्षिक आय 37,000 रू या उससे कम थी उन्हें निम्न आय वर्ग में रखा गया था। भारत एक निम्न आय वाले देश में शामिल किया गया था। वर्ष 2004 के आँकडों के अनुसार भारत की प्रतिव्यक्ति आय मात्र 28,000 रु० थी।
(ii) मानव विकास सूचकांक- इसके अंतर्गत लोगों के शैक्षिक स्तर स्वास्थ्य-स्थिति एवं प्रतिव्यक्ति आय के आधार पर की जाती है। यह सूचकांक संयुक्त राष्ट्र की एक संस्था संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम द्वारा प्रकाशित की जाती है। भारत का इस सूचकांक में 126वाँ रैंक है। इसके अतिरिक्त कुछ अन्य सूचकांकों का भी सहारा लिया जाता है जैसे मानव निर्धनता सूचकांक इत्यादि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *