चिपको आन्दोलन क्या है? अगर आपके आसपास के किसी पेड़ को कोई काटता है तो आप क्या करेंगे ?

चिपको आन्दोलन क्या है? अगर आपके आसपास के किसी पेड़ को कोई काटता है तो आप क्या करेंगे ?

उत्तर :- चिपको आन्दोलन उत्तराखण्ड के कुछ लोगों द्वारा वन विभाग के अधिकारियों के विरुद्ध उठायी गयी आवाज है। वन विभाग के अधिकारियों ने स्थानीय लोगों को खेती के औजार निर्माण हेतु पेड़ काटने से मना कर दिया और व्यवसायियों को खेल-सामग्री निर्माण हेतु वन के भूखण्ड आवंटित कर दिया। स्थानीय लोगों ने इसका जोरदार विरोध किया यह विरोध एक बड़े संघर्ष में बदल गया तथा इसका विस्तार उत्तराखण्ड के अन्य क्षेत्रों में भी हो गया। जनता का विरोध रंग लाया और सरकार झुक गयी। 15 वर्षों के लिए हिमालयी क्षेत्र में पेड़ों की कटाई पर रोक लगा दी गई। _ सत्तर के दशक में यह आन्दोलन पेड़-पौधे कटाई के विरुद्ध एक प्रतीक बन गया। पेड़ काटने वाले को हमें सर्वप्रथम पेड़ के लाभ के बारे में विस्तार से बताएँगे। उन्हें इस बात से अवगत करायेंगे कि एक पेड अपने सम्पूर्ण जीवन में वातावरण को प्रभावित करती हैं। अगर हर व्यक्ति इसी प्रकार पेड़ काटते जाएँ तो पृथ्वी से हरियाली समाप्त हो जाएगी। पृथ्वी के वातावरण में असंतुलन पैदा हो जाएगा। घटते ऑक्सीजन एवं बढ़ते कार्बन-डाइऑक्साइड के प्रभाव में पृथ्वी का तापमान बढ़ जाएगा। जमीन बंजर हो जाएगी। वर्षा की संभावना क्षीण हो जाएगी। बर्फ पिघल जाएगी अगर वह व्यक्ति फिर भी पेड़ काटने पर आमदा है तो कानून की सहायता लेंगे क्योंकि अनाधिकार पेड़ काटना कानूनी अपराध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *