भाषा में साहित्य की क्या भूमिका है ?

भाषा में साहित्य की क्या भूमिका है ? 

उत्तर— भाषा में साहित्य की भूमिका– साहित्य समाज का दर्पण है। जिस युग का जैसा समाज होता है, उस युग के साहित्य पर उस समाज का प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देता है । साहित्य में जीवन और जगत के हास – विलास, शान्ति संघर्ष तथा आचार विचार आदि को देखा जा सकता है। साहित्यकार अपने युग के समाज, राजनीति, धर्म, अर्थ, आदि से प्रभावित होता है। जैसे इतिहास में राज्यों के उत्थान-पतन की कहानियाँ मिलती हैं, अर्थात् उनमें बीत चुकी घटनाओं का विवरण दिया जाता है। उसी प्रकार साहित्य के इतिहास में भी आरम्भ से लेकर अन्त तक लिखी गई रचनाओं का वर्णन प्राप्त होता है ।
भाषा के विकास में साहित्य की भूमिका को हम निम्न प्रकार से निरूपित कर सकते हैं—
(1) साहित्य भाषा के बारे में जागरूक बनाता है। साहित्य के माध्यम से बच्चों को विभिन्न प्रकार के उदाहरण दिए जा सकते हैं जो कि उनकी भाषा को पढ़ने में सहायता करते हैं। इनको पढ़कर वे भाषा को प्रयोग करना सीखते हैं ।
(2) साहित्य सम्पूर्ण व्यक्ति को शिक्षित बनाता है। साहित्य की पुस्तकों को पढ़कर बच्चों में विभिन्न जीवन मूल्यों का विकास होता है। इससे उनका दृष्टिकोण बदलता है।
(3) साहित्य एक वास्तविक विषय-वस्तु होती है। बच्चों को साहित्य को पढ़ने का अनुभव प्रदान करना आवश्यक है, क्योंकि साहित्य से ही उनमें भाषायी कौशलों का विकास होता है जो उन्हें वास्तविक जीवन में प्रयोग करनी होती है।
(4) साहित्य से आपसी अंतःक्रिया प्रोत्साहित होती है। साहित्यिक पुस्तकों की विषय-वस्तु में कई अर्थ निहित रहते हैं। इनको पढ़कर बच्चे अपने विचारों को एक-दूसरे के सामने अभिव्यक्त कर सकते हैं जो कि भाषा विकास की दृष्टि से आवश्यक है।
(5) साहित्य बच्चों को अभिप्रेरित करता है। साहित्य का कई देशों और समाजों में बहुत ऊँचा स्थान है। इसलिए विद्यार्थी साहित्य को पढ़कर वास्तविक ज्ञान को ग्रहण करने की भावना को महसूस करते हैं। इसके अलावा कक्षा में प्रयोग की जाने वाली पुस्तकें बच्चों के लिए उबाऊ होती है, लेकिन साहित्य उन्हें रुचिकर लगता है।
उपरोक्त तथ्यों के विवेचन के आधार पर हम कह सकते हैं कि भाषा के विकास में साहित्य की महत्त्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अतिरिक्त साहित्य विद्यार्थी में विभिन्न भाषायी कौशलों को विकसित करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
हमसे जुड़ें, हमें फॉलो करे ..
  • Telegram ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Facebook पर फॉलो करे – Click Here
  • Facebook ग्रुप ज्वाइन करे – Click Here
  • Google News ज्वाइन करे – Click Here

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *